लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः पूर्व पीएम इमरान खान के दो मोबाइल चोरी, सियालकोट में रैली को संबोधित करने गए थे, फोन में कई अहम वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2022 14:53 IST

इमरान खान के प्रवक्ता शहबाज गिल ने ट्वीट किया कि खान शनिवार को सियालकोट में रैली को संबोधित करने के लिए गए थे, तभी सियालकोट हवाई अड्डे पर उनके फोन चोरी हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री ने रैली में अपने समर्थकों से कहा कि उनकी जान को खतरा है। ‘‘सभी षड्यंत्रकारियों’’ का नाम उजागर करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया है।इमरान खान को जानबूझ कर कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई और दूसरी तरफ उनके दो फोन चोरी हो गए।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा उनकी हत्या की कथित तौर पर साजिश रचने वाले सभी लोगों के नाम उजागर करने वाली एक वीडियो क्लिप बनाने का दावा किए जाने के बाद उनके दो मोबाइल फोन चोरी हो गए।

यह जानकारी सोमवार को सामने आई। खान के प्रवक्ता शहबाज गिल ने ट्वीट किया कि खान शनिवार को सियालकोट में रैली को संबोधित करने के लिए गए थे, तभी सियालकोट हवाई अड्डे पर उनके फोन चोरी हो गए। पूर्व प्रधानमंत्री ने रैली में अपने समर्थकों से कहा कि उनकी जान को खतरा है और उन्होंने ‘‘सभी षड्यंत्रकारियों’’ का नाम उजागर करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी (खान की) हत्या हुई, तो इस स्थिति में इस वीडियो को जारी किया जाएगा। गिल ने कहा कि एक तरफ तो इमरान खान को जानबूझ कर कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई और दूसरी तरफ उनके दो फोन चोरी हो गए।

पूर्व सलाहकार ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘आप पूरी तरह से भ्रमित हैं, क्योंकि खान ने जो वीडियो रिकॉर्ड किए हैं, वे इन फोन में नहीं हैं।’’ इस चोरी के संबंध में गिल की टिप्पणी पर सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट