लाइव न्यूज़ :

कश्मीर को लेकर सऊदी अरब ने नहीं दिया पाक का साथ, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने दी धमकी

By सुमित राय | Updated: August 6, 2020 18:52 IST

पाकिस्‍तान कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 के खात्‍मे के बाद से ही 57 मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाने के लिए लगातार सऊदी अरब पर दबाव डाल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान अपने पुराने मित्र सऊदी अरब को भी अपने पक्ष में करने में सफल नहीं रहा।पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सऊदी अरब के नेतृत्‍व वाले OIC को सीधी धमकी देना शुरू कर दिया है।

कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए हुए एक साल पूरा होने के बाद पाकिस्तान ने तमाम अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की, लेकिन इसमें नाकाम रहा। यहां तक कि पाकिस्तान अपने पुराने मित्र सऊदी अरब को भी अपने पक्ष में करने में सफल नहीं रहा। इसके बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सऊदी अरब के नेतृत्‍व वाले ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्‍लामिक कंट्रीज (OIC) को सीधी धमकी देना शुरू कर दिया है।

पाकिस्‍तानी न्‍यूज चैनल एआरवाई को दिए इंटरव्यू में शाह महमूद कुरैशी ने कहा, "मैं एक बार फिर से पूरे सम्‍मान के साथ ओआईसी से कहना चाहता हूं कि विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक हमारी अपेक्षा है। यदि आप इसे बुला नहीं सकते हैं तो मैं प्रधानमंत्री इमरान खान से यह कहने के लिए बाध्‍य हो जाऊंगा कि वह ऐसे इस्‍लामिक देशों की बैठक बुलाएं जो कश्‍मीर के मुद्दे पर हमारे साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं।"

57 मुस्लिम देशों के संगठन में पाक को नहीं मिली कामयाबी

बता दें कि पाकिस्‍तान कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 के खात्‍मे के बाद से ही 57 मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाने के लिए लगातार सऊदी अरब पर दबाव डाल रहा है। हालांकि अब तक उसे इस प्रयास में सफलता नहीं मिल पाई है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के बाद ओआईसी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा संगठन है।

भारत को इस्‍लामिक देशों की ओर से संदेश देना चाहता है भारत

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्‍तान ने सऊदी अरब के अनुरोध पर खुद को कुआलालंपुर शिखर सम्‍मेलन से अलग कर लिया था और अब पाकिस्‍तानी यह मांग कर रहे हैं कि सऊदी अरब कश्‍मीर के मुद्दे पर नेतृत्‍व दिखाए। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री ने कहा कि अगर ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक होती है तो इससे कश्‍मीर पर भारत को इस्‍लामिक देशों की ओर से स्‍पष्‍ट संदेश जाएगा।

टॅग्स :पाकिस्तानसऊदी अरबजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट