लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान भारत के साथ संबंधों में चाहता है सुधार, लेकिन ये है शर्त 

By भाषा | Updated: August 25, 2018 05:00 IST

पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा-‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है क्योंकि शांति वार्ता स्थगित है लेकिन हमें देखना है कि हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं।’’ 

Open in App

इस्लामाबाद, 25 अगस्त:  पाकिस्तान भारत के साथ संबंधों में सुधार चाहता है और कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों का समाधान वार्ता के माध्यम से करना चाहता है। यह बात आज यहां पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा गतिरोध के बावजूद पाकिस्तान भारत के साथ संवाद कायम करने में नहीं झिझकेगा। कुरैशी ने कहा, ‘‘लेकिन इसमें दोनों की भागीदारी जरूरी है। आप केवल एक हाथ से ताली नहीं बजा सकते। हमारा सकारात्मक रूख है और हम उम्मीद बनाए हुए हैं।’’ उन्हें सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है क्योंकि शांति वार्ता स्थगित है लेकिन हमें देखना है कि हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं।’’  जनवरी 2016 के बाद से पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों द्वारा भारतीय सेना के प्रतिष्ठानों पर हुए कई हमले के बाद हाल के वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस्लामाबाद के साथ वार्ता नहीं करेगा क्योंकि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।कुरैशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान भारत के साथ संबंधों में सुधार चाहता है और कश्मीर सहित सभी लम्बित मुद्दों को वार्ता के माध्यम से सुलझाना चाहता है। वार्ता में वर्तमान गतिरोध के बावजूद सरकार भारत के साथ वार्ता से नहीं हिचकेगी।’’ पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेश मंत्रालय का दौरा किया और उन्हें देश की विदेश नीति से अवगत कराया गया।कुरैशी ने इस बात से भी इंकार किया कि उन्होंने यह कथा था कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जीतेगा। भारत और पाकिस्तान पहले ही इस मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में विस्तृत पक्ष और जवाब दाखिल कर चुके हैं।जाधव, 47 को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में अप्रैल 2017 में मृत्युदंड सुनाया था। भारत ने उसी साल मई में इस फैसले के विरूद्ध अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रूख किया था। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने भारत की अपील पर जाधव के मृत्युदंड पर रोक लगा दी थी। इस मामले में अभी अंतिम निर्णय नहीं आया है।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत