लाइव न्यूज़ :

Anju In Pakistan: पाकिस्तान ने 34 वर्षीय भारतीय महिला अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ाया, दो बच्चों की मां ने विवाह से पहले कुबूल लिया था इस्लाम धर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2023 19:49 IST

Anju In Pakistan: फेसबुक दोस्त से शादी करने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक सुदूर गांव में गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअंजू ने इस्लाम अपनाने के बाद अपना नया नाम फातिमा रखा है। महीने की अवधि वाला मूल वीजा 20 अगस्त को समाप्त होने वाला था। 30 दिन का वीजा दिया गया, जो केवल अपर दीर के लिए वैध था।

Anju In Pakistan: पाकिस्तान ने 34 वर्षीय उस भारतीय महिला का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया है, जो अपने फेसबुक दोस्त से शादी करने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक सुदूर गांव में गई थी। उसके पाकिस्तानी पति ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दो बच्चों की मां अंजू ने विवाह से पहले इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था।

अंजू ने इस्लाम अपनाने के बाद अपना नया नाम फातिमा रखा है। अंजू ने 25 जुलाई को प्रांत के अपर दीर जिले में रहने वाले अपने 29 वर्षीय मित्र नसरुल्ला से शादी कर ली थी। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। मंगलवार को नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू का वीजा, जो पहले 2 महीने के लिए बढ़ाया गया था, अब उनकी शादी के बाद एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

उसके एक महीने की अवधि वाला मूल वीजा 20 अगस्त को समाप्त होने वाला था। नसरुल्लाह ने कहा, “आंतरिक मंत्रालय को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद मेरी पत्नी अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।” उसने कहा, “सभी पाकिस्तानी संस्थान हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं।”

पिछले महीने, एक रियल एस्टेट कंपनी ने जोड़े को खैबर पख्तूनख्वा में एक भूखंड उपहार में देने के साथ ही उन्हें एक चेक भी दिया था । उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई और राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाली अंजू वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से भारत से कानूनी रूप से पाकिस्तान गई थी। उसे 30 दिन का वीजा दिया गया, जो केवल अपर दीर के लिए वैध था।

अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। दोनों की एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। उसकी कहानी चार बच्चों की मां 30 वर्षीय महिला सीमा गुलाम हैदर के समान है, जो 22 वर्षीय हिंदू व्यक्ति सचिन मीना के साथ रहने के लिए भारत में घुस आई थी। वह 2019 में पबजी खेलने के दौरान उसके संपर्क में आई थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानदिल्लीआगराराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट