लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: 'सदियों को प्रतीक्षा पूर्ण हुई, प्रतिज्ञा पूर्ण हुई' - रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 22, 2024 16:49 IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एकमात्र हिंदू खिलाड़ी रहे कनेरिया ने एक्स पर रामलला की तस्वीर पोस्ट करके लिखा कि सदियों को प्रतीक्षा पूर्ण हुई, प्रतिज्ञा पूर्ण हुई, प्राण-प्रतिष्ठा पूर्ण हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो चुका हैपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी भावविभोर हो उठेकहा- 'सदियों को प्रतीक्षा पूर्ण हुई, प्रतिज्ञा पूर्ण हुई'

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो चुका है।  प्राण प्रतिष्ठा भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुई। इसके बाद जब रामलला की पहली तस्वीर लोगों के दर्शन के लिए सामने आई तब आस्था का सैलाब अपने चरम पर था।

रामलला के दर्शन कर के न सिर्फ भारतीय बल्कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी भावविभोर हो उठे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एकमात्र हिंदू खिलाड़ी रहे कनेरिया ने एक्स पर रामलला की तस्वीर पोस्ट करके लिखा कि सदियों को प्रतीक्षा पूर्ण हुई, प्रतिज्ञा पूर्ण हुई, प्राण-प्रतिष्ठा पूर्ण हुई।

कनेरिया ने एक्स टाइमलाइन पर अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े कई अन्य वीडियोज और तस्वीरें साझा कर रखी हैं। बता दें कि कनेरिया पाकिस्तान में हिंदू अधिकारों के लिए लंबे समय से बोलते आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक एक्स यूजर सुजाता पांडेय का वीडियो शेयर करके लिखा था कि इसे जरूर देखें।

वीडियो में क्या था

सुजाता पांडेय ने राम मंदिर निर्माण पर ही अपना वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने कहा था, "अगर धर्म मुद्दा ना बना होता तो आज भी राम जन्मभूमि पर मस्जिद खड़ी होती, जैसे मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद खड़ी है। अयोध्या में राममंदिर 500 साल तो क्या 5000 साल बाद भी नहीं बन पाता ! मैं समस्त हिन्दू समाज से कहती हूँ की धर्म को मुद्दा बनाइए। जब इतिहास से लेकर वर्तमान तक धर्म और राजनीति कभी अलग थी ही नही तो हिंदू समाज क्यों झुके, क्यों केवल वही सेक्युलर बने?"

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा, "आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। यह सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हजारों वर्ष बाद की पीढ़ी राष्ट्र निर्माण के हमारे आज के कार्यों को याद करेगी इसलिए मैं कहता हूं यही समय है, सही समय है।"

पीएम मोदी ने कहा,  "राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं, राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं, राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं, राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं, राम प्रभाव हैं, राम प्रवाह हैं, राम नेति भी हैं, राम नीति भी हैं, राम नित्यता भी हैं, राम निरंतरता भी हैं, राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं इसलिए जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो उसका प्रभाव शताब्दियों तक नहीं होता उसका प्रभाव हज़ारों वर्षों तक होता है।"

टॅग्स :राम मंदिरदानिश कनेरियाअयोध्याLord Ramपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया