लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं पर आतंकवादी कर सकते हैं हमले, अलर्ज जारी

By भाषा | Updated: July 10, 2018 15:31 IST

राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अधिकरण (एनएसीटीए) ने कहा था कि उसने संघीय एवं प्रांतीय गृह मंत्रालयों के साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों को 12 अलर्ट भेजे हैं।

Open in App

इस्लामाबाद, 10 जुलाई: पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी एजेंसी ने इमरान खान समेत कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को उनपर आतंकवादी हमले हो सकने को लेकर चेतावनी दी है। एजेंसी ने चेताया है कि 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों के लिए प्रचार रैली के दौरान आतंकवादी इन नेताओं को निशाना बना सकते हैं। 

राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अधिकरण (एनएसीटीए) ने कहा था कि उसने संघीय एवं प्रांतीय गृह मंत्रालयों के साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों को 12 अलर्ट भेजे हैं। डॉन समाचारपत्र ने एजेंसी के हवाले से कहा, 'पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग - नवाज (पीएमएल - एन) समेत राजनीतिक पार्टियों के नेतृत्व और छह हस्तियों को चुनाव के दौरान निशाना बनाया जा सकता है।' 

सीनेट की गृह मामलों की स्थायी समिति के समक्ष विवरण देते हुए एनएसीटीए के निदेशक ओबैद फारुक ने कहा, 'इन छह लोगों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान, आवामी नेशनल पार्टी के नेता असफंदयार वली और अमीर हैदर होती, कौमी वतन पार्टी के अध्यक्ष अफताब शेरपाउ, जमियत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल नेता अक्रम खान दुर्रानी और हाफिज सइद के बेटे तलहा सइद का नाम शामिल है।'

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चुनाव आयोग के सचिव बब्बर याकूब समिति को पहले ही सूचित कर चुके हैं कि 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों के दौरान हिंसा होने का अंदेशा है और उन्होंने निर्देश दिया था कि ऐसे अलर्ट को गंभीरता से लिया जाए। 

इस्लामाबाद पुलिस के उप महानिरीक्षक वकार अहमद चौहान ने सीनेट समिति को बताया कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के प्रमुख को एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें एजेंसी के मुख्यालय पर विस्फोटकों से लदे वाहन से हमला करने की बात कही गई है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत