लाइव न्यूज़ :

करतारपुर के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को पासपोर्ट मुक्त प्रवेश के प्रस्ताव पर विचार कर रहा पाकिस्तान

By भाषा | Updated: February 8, 2020 16:44 IST

पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान और भारत ने अपनी-अपनी सीमा के अंदर इस गलियारे के हिस्सों का अलग-अलग उद्घाटन किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे यह गलियारा भारतीय सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में नारोवाल के करतापुर में पवित्र गुरद्वारा दरबार सिंह पहुंचने के लिए सबसे छोटा मार्ग उपलब्ध कराता है। करतारपुर साहिब में गुरूनानक देव ने अपने जीवन के आखिरी 18 साल गुजारे थे।

पाकिस्तान के गृह मंत्री इजाज शाह ने कहा है कि उनका देश गुरद्वारा दरबार साहिब के लिए और अधिक आंगुतकों को आकर्षित करने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को बिना पासपोर्ट के करतारपुर गलियारे में प्रवेश देने के एक प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान और भारत ने अपनी-अपनी सीमा के अंदर इस गलियारे के हिस्सों का अलग-अलग उद्घाटन किया था। यह गलियारा भारतीय सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में नारोवाल के करतापुर में पवित्र गुरद्वारा दरबार सिंह पहुंचने के लिए सबसे छोटा मार्ग उपलब्ध कराता है।

करतारपुर साहिब में गुरूनानक देव ने अपने जीवन के आखिरी 18 साल गुजारे थे। गृह मंत्री ने शुक्रवार को नेशनल एसेम्बली में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि फिलहाल, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत भारतीय श्रद्धालुओं को बिना पासपोर्ट के करतारपुर गलियारे में जाने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने कहा कि लेकिन और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उन्हें बिना पासपोर्ट के आने देने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और जिसके लिए विदेश मंत्रालय से विस्तृत संबंधित सूचनाएं मांगी जा सकती है। 

टॅग्स :पाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा