लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, बोला- भारत को उसी की भाषा में देंगे जवाब

By IANS | Updated: February 13, 2018 19:20 IST

रक्षामंत्री ने जम्मू-कश्मीर में सैन्य शिवर पर हुए आतंकी हमले के बाद इस्लामाबाद को इस आतंकी हमले के लिए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

Open in App

जम्मू एवं कश्मीर में एक सेना शिविर पर आतंकी हमले को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान, भारत के किसी भी दुस्साहस का जवाब उसी की जुबान में देगा। पाकिस्तान की प्रत्येक इंच जमीन की ढृढ़ता से रक्षा करने की बात करते हुए दस्तगीर ने कहा, "किसी भी भारतीय आक्रामकता, रणनीतिक गलत अनुमान, किसी भी पैमाने या तरीके के किसी दुस्साहस को किसी भी जगह पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका समान व उचित जवाब दिया जाएगा।"

दस्तगीर ने कहा कि भारत 11 साल पहले समझौता एक्सप्रेस में मौत के घाट उतारे गए 42 पाकिस्तानियों को इंसाफ देने में नाकाम रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सशस्त्र बल 'सभी संभावनाओं के प्रति सजग हैं' और अपने देश की अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

दस्तगीर ने कहा, "पाकिस्तान केंद्रित एक आक्रामक नीति और युद्धोन्मादी सत्ता के तहत तैयार बल, भारत द्वारा किसी संभावित सामरिक गलत कदम को उठवा सकते हैं जिसका दक्षिण एशिया की स्थिरता पर गंभीर प्रभाल पड़ेगा।"

उनका बयान भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को दिए गए बयान पर आया है। सीतारमण ने सोमवार को कहा था जिन आतंकियों ने जम्मू में सेना शिविर पर हमला किया, वे पाकिस्तानी थे। उन्होंने इस्लामाबाद को इस आतंकी हमले के लिए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

उन्होंने कहा था, "पाकिस्तान को इस घटना के लिए अंजाम भुगतना होगा।" सीतारमण ने जम्मू में संवाददाताओं से कहा था कि हमारे सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तानइंडियाभारतीय सेनानिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत