लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में वीडियो बना रही महिला टिकटॉकर पर भीड़ ने किया हमला, कपड़े फाड़े, वीडियो आया सामने

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 18, 2021 10:15 IST

पाकिस्तान की आजादी के दिन वहां कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला टिकटॉकर और उसके दोस्तों के साथ बदसलूकी और उनके चीजें भी चोरी कर ली । यही नहीं उन्होंने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए ।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान टिकटॉकर के साथ भीड़ ने की बदसलूकी लोगों ने महिला के कपड़े फाड़े और हवा में भी उछाला महिला ने लॉरी अड्डा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक महिला ने बताया कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मीनार-ए-पाकिस्तान के पास एक वीडियो बनाते वक्त सैकड़ों लोगों ने उसके साथ बदत्तमीजी की और उसके कपड़े फाड़ दिए, उसे उठाकर हवा में भी उछाला गया । पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाता है । 

दोस्तों के साथ वीडियो बना रही थी महिला 

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में टिकटॉकर महिला ने लॉरी अड्डा पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी में शिकायत की है कि वह जब छह अपने दोस्तों  के साथ मीनार-ए-पाकिस्तान पर  एक वीडियो बना रही थी । तभी करीब 300 से 400 लोगों ने उन पर हमला कर दिया । महिला ने बताया कि भीड़ से बचने के कई प्रयास करने के बावजूद भी उन्हें उस भीड़ से बचने का कोई मौका नहीं मिला । टिकटॉकर ने कहा कि "भीड़ बहुत बड़ी थी और लोग बाड़े को लांघ रहे थे और हमारी ओर आ रहे थे। लोग मुझे धक्का दे रहे थे और लोग मुझे इतनी जोर से खींच रहे थे  कि उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए । कई लोगों ने मेरी मदद करने की कोशिश की लेकिन भीड़ बहुत अधिक थी और वे मुझे अंदर हवा में फेंकते रहे । उन्होंने कहा कि अज्ञात लोगों ने हमपर हिंसक महला किया । 

लोगों ने उनके सामान चोरी कर लिए

शहर के ग्रेटर इकबाल पार्क में समूह पर हमला करने और उनसे चोरी करने के आरोप में सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को लाहौर पुलिस में मामला दर्ज किया गया । रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी अंगूठी और झुमके जबरन छिने गए, उसके एक साथी का मोबाइल फोन, उसका पहचान पत्र और 15,000 रुपये छीन लिए गए।

लाहौर डीआईजी ऑपरेशंस साजिद कियानी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को घटना में शामिल संदिग्धों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है । उन्होंने कहा, "महिलाओं के सम्मान का हनन करने वाले और उन्हें परेशान करने वाले लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । 

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वहीं सोशल मीडिया पर लोगों  वीडियो देखकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं ।  आपको बता दें कि चीनी ऐप टिकटॉक को पाकिस्तान में अपने प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से अनुचित सामग्री पेश न करने ककी बात कही गई है ।  

टॅग्स :पाकिस्तानस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत