लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बम धमाका, दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 29, 2018 05:42 IST

पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के डेरा मुराद जमाली इलाके में बीते सोमवार आतंकवादियों ने पुलिस के वाहन को निशाना बनाया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी समेत आठ लोग घायल हो गए।

Open in App

इस्लामाबाद, 29 मई। पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के डेरा मुराद जमाली इलाके में बीते सोमवार आतंकवादियों ने पुलिस के वाहन को निशाना बनाया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के वाहन पर एक मोटरसाइकिल में लगे आईईडी से हमला किया गया जो उस सड़क के किनारे खड़ी थी, जहां से पुलिस का वाहन गुजरा। आठों घायलों को पास के नसीराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक गिरजाघर में आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया था। इसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक सुरक्षाकर्मी सहित 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस मामले में बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुग्ती ने 'डॉन न्यूज' को बताया था कि चार आत्मघाती हमलावरों ने बेथल मेमोरियल मेथोडिस्ट गिरजाघर पर हमला किया, जिस समय हमला हुआ, उस वक्त गिरजाघर के भीतर प्रार्थना हो रही थी।

उन्होंने कहा कि इनमें से एक हमलवार ने खुद को गिरजाघर के परिसर में विस्फोट से उड़ा दिया। गिरजाघर के प्रवेशद्वार के पास सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अन्य हमलावर को मार गिराया गया, जबकि बाकी दो आतंकवादी वहां से भागने में कामयाब रहे। बुग्ती के अनुसार, हमले के दौरान करीब 500 लोग गिरजाघर में मौजूद थे।

टॅग्स :पाकिस्तानबमबम धमाका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट