लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में फर्जी मुठभेड़ में मारे जा रहे बलूच नेशनल मूवमेंट के सदस्य, प्रवक्ता ने किया दावा

By विनीत कुमार | Updated: August 31, 2021 15:18 IST

बलूच नेशनल मूवमेंट के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी बर्बरता में ताजा बढोतरी फर्जी मुठभेड़ों के तौर पर सामने आ रही है। हाल में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने फर्जी मुठभेड़ में बीएनएम के दो सदस्यों को पाकिस्तानी सेना ने मारा।बीएनएम सदस्यों को जबरन गायब कर हिरासत में लेने के बाद फर्जी मुठभेड़ का सिलसिला।बीएनएम के प्रवक्ता के अनुसार हाल में फर्जी मुठभेड़ में मारने के ऐसे मामले काफी बढ़े हैं।

बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया है कि पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने इस महीने फर्जी मुठभेड़ में बीएनएम के दो सदस्यों और पांच अन्य बंदियों को गैर कानूनी तरीके से मार गिराया है। ये सभी पाकिस्तानी सेना की हिरासत में थे।

बीएनएम प्रवक्ता के कहा कि बीएनएम सदस्य शहीद सद्दाम केच जिले के पनुडी दश्त का रहने वाला था और 24 अप्रैल 2018 को कराची के मलिर जिले से जबरन गायब कर दिया गया और फिर उसे बाद में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लोगों द्वारा हिरासत में लिया गया।

इस संबंध में सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया गया था। सद्दाम एक मजदूर था जो खाड़ी देशों में काम करता था। खाड़ी से लौटने पर कराची में एक रिश्तेदार के घर पर छापेमारी के बाद उसका अपहरण किया गया और गायब कर दिया गया।

वहीं, दूसरी ओर केच जिले के सुरक निवासी लियाकत का बेटा शहीद अब्दुल गनी भी पिछले चार साल से पाकिस्तानी सेना की हिरासत में था। शहीद अब्दुल गनी पेशे से मजदूर थे। वह जब कराची से अपने गांव लौट रहा था, उसी दौरान पाकिस्तानी सेना के जवानों द्वारा उसे पसनी जीरो प्वाइंट से जबरन गायब कर दिया गया।

अब्दुल गनी मां के इलाज के लिए गया था कराची

गनी की मां की तबीयत खराब थी और वह अपनी मां को इलाज के लिए कराची ले गया था। वापस आते समय उसे जबरन गायब कर दिया गया और फिर हिरासत में ले लिया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि सीटीडी ने फर्जी मुठभेड़ों में जिन्हें मारा वे सभी कैदी थे। पाकिस्तानी सेना ने बंदियों को मारकर मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन किया है। इसके लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

बलूच नेशनल मूवमेंट के केंद्रीय प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी बर्बरता में ताजा बढोतरी फर्जी मुठभेड़ों के तौर पर सामने आ रही है। आरोपों के अनुसार पिछले साल से पाकिस्तानी सेना ने तथाकथित काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) के नाम पर जबरन गायब किए गए लोगों की हत्या तेज कर दी है।

पाकिस्तान पहले करता था इनकार अब लगाता है झूठे आरोप

प्रवक्ता ने कहा कि पहले पाकिस्तान जबरन गायब कराए लोगों को मारने की जिम्मेदारी लेने से इनकार करता था। इसके बावजूद पाकिस्तान अपने अपराधों को छुपाने में नाकाम रहा। 

प्रवक्ता के मुताबिक ऐसे में इस बर्बरता को छिपाने में नाकाम रहने के बाद अब पाकिस्तानी सेना सीडीटी के नाम पर जबरन गायब कराए गए लोगों को मार रही है और हत्याओं को स्वीकार कर रही है।

इतना कुछ होने के बावजूद पाकिस्तानी संस्थाएं उन्हें किसी भी अदालत में कानूनी रूप से दोषी नहीं ठहरा सकीं हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इन युद्ध अपराधों के लिए पाकिस्तान को एक दिन इतिहास की अदालत में खड़ा होना होगा।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत