लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के विमानन प्राधिकरण ने कहा, दुर्घटनाग्रस्त पीआईए विमान के पायलट ने एटीसी निर्देशों का पालन नहीं किया था

By भाषा | Updated: June 4, 2020 17:04 IST

पिछले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन (पीआईए) के विमान को लेकर पाकिस्तान के विमानन प्राधिकरण ने कहा है पाइलेट ने हवाई यातायात नियंत्रक के निर्देशों का पालन नहीं किया था।इस दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कुल 97 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि पिछले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन के पाइलेट ने हवाई यातायात नियंत्रक के निर्देशों का पालन नहीं किया था।दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कुल 97 लोग मारे गये थे, जबकि दो यात्री बच गये थे। विमान में 99 यात्री सवार थे।

कराची:  पाकिस्तान के विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि यहां पिछले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन (पीआईए) के विमान ने हवाई यातायात नियंत्रक के निर्देशों का पालन नहीं किया था। मीडिया में बृहस्पतिवार को आई एक खबर में यह कहा गया है। उल्लेखनीय है कि यह विमान 22 मई को यहां हवाईअड्डे के पास घने बसे रिहाइशी इलाके में गिर गया था। इस दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कुल 97 लोग मारे गये थे, जबकि दो यात्री बच गये थे। विमान में 99 यात्री सवार थे।

लाहौर से उड़ान भरने के बाद पीके-8303 (उड़ान) कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने से कुछ ही मिनट पहले मलीर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, नागर विमानन प्राधिकरण ने दो जून के एक पत्र में राष्ट्रीय एयरलाइन से कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) के निर्देशों का पालन नहीं किया।

प्राधिकरण के अधिकारी इफ्तिखार अहमद ने पीआईए सुरक्षा एवं गुणवत्ता आश्वासन विभाग को लिखे पत्र में पीके-8303 द्वारा एटीसी के निर्देशों का पालन नहीं किये जाने का जिक्र किया है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि उड़ान सुरक्षा के हित में इस तरह की स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं हो। पत्र में यह दावा किया गया है कि पायलट को उड़ान की गति और ऊंचाई के बारे में दो बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

वहीं, पाकिस्तान एयरलाइंस पायलट एसोसिएशन ने बुधवार को कहा कि दुर्घटना के बारे में सीमित ब्यौरा जारी करना मामले की चल रही जांच को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इस बीच, फ्रांसीसी हवाई सुरक्षा संगठन ने बुधवार को घोषणा की कि एयरबस ए -320 का ब्लैक बॉक्स सफलतापूर्वक डॉउनलोड किया गया है उसका विश्लेषण किया जा रहा है।

फ्रेंच ब्यूरो ऑफ इनक्वायरी और एनालिसिस फॉर सिविल एविएशन सेफ्टी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि फ्लाइट डेटा रिकार्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉइस रिकार्डर (सीवीआर) के डेटा को सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है। डेटा का विश्लेषण कार्य प्रगति पर है और यह इस हफ्ते जारी रहेगा। एफडीआर और सीवीआर, विमान के ब्लैक बॉक्स के दो उपकरण होते हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत