लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने भारत को दी चेतावनी, कहा-दुस्साहस करने पर जवाब के लिए रहें तैयार 

By भाषा | Updated: March 29, 2018 03:40 IST

गफूर ने भारत पर नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में 2018 में 30 पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने क्षेत्र में शांति के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई है।

Open in App

इस्लामाबाद, 28 मार्चः पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भारत को सीमा पार किसी भी 'दुस्साहस' की स्थिति में जवाब के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी और कहा कि किसी को भी देश के सैन्य बलों की क्षमता को कमतर नहीं आंकना चाहिए। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर भारत किसी भी दुस्साहस का प्रयास करता है तो उसका जवाब दिया जाएगा। 

वह भारत द्वारा अचानक हमले की स्थिति में तैयारियों के बारे में सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी को भारत की तुलना में हमारी क्षमता को कमतर नहीं आंकना चाहिए। भारत से किसी तरह के हमले की सूरत में हमारी जवाबी क्षमता पूरी तरह से तैयार है। 

गफूर ने भारत पर नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में 2018 में 30 पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने क्षेत्र में शांति के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई है। अगर भारत अफगानिस्तान या नियंत्रण रेखा के जरिये पाकिस्तान में अस्थिरता बढ़ाता है तो यह भारत के सर्वश्रेष्ठ हित में भी नहीं होगा। 

एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि भारत के राजनयिकों को 23 मार्च को अन्य देशों के राजनयिकों के साथ पाकिस्तान दिवस परेड के लिए आमंत्रित किया गया था।

उन्होंने कहा कि हम दुनिया को दिखाना चाहते थे कि वे जो हमारे राजनयिकों के साथ कर रहे हैं उसके बावजूद हमने उन्हें (भारतीयों) बुलाया। हम उन्हें अपनी क्षमता और संकल्प भी दिखाना चाहते थे।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट