लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना को ऐतिहासिक रूप से पहली बार अल्पसंख्यक महिला ब्रिगेडियर मिली

By रुस्तम राणा | Updated: June 3, 2024 14:39 IST

डॉ. हेलेन मैरी रॉबर्ट्स उन पाकिस्तानी सेना अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें चयन बोर्ड द्वारा ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिगेडियर के रूप में हेलेन की पदोन्नति पर उन्हें बधाई दी

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. हेलेन मैरी रॉबर्ट्स ने मुस्लिम बहुल देश में ब्रिगेडियर का पद प्राप्त करने वाली ईसाई और अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला बनकर इतिहास रचारॉबर्ट्स उन पाकिस्तानी सेना अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें चयन बोर्ड द्वारा ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया गया हैपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिगेडियर के रूप में हेलेन की पदोन्नति पर उन्हें बधाई दी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी मेडिकल कोर में सेवारत डॉ. हेलेन मैरी रॉबर्ट्स ने मुस्लिम बहुल देश में ब्रिगेडियर का पद प्राप्त करने वाली ईसाई और अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। रॉबर्ट्स उन पाकिस्तानी सेना अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें चयन बोर्ड द्वारा ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया गया है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिगेडियर के रूप में हेलेन की पदोन्नति पर उन्हें बधाई दी और कहा कि पूरे देश को उन पर और अल्पसंख्यक समुदायों से आने वाली उन हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है जो देश की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं और पूरा देश ब्रिगेडियर हेलेन मैरी रॉबर्ट्स को पाकिस्तानी सेना में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नत होने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला होने का सम्मान मिलने पर बधाई देता हूं।"

ब्रिगेडियर डॉ. हेलेन एक वरिष्ठ रोगविज्ञानी हैं और पिछले 26 वर्षों से पाकिस्तानी सेना में सेवा दे रही हैं। पिछले साल रावलपिंडी के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस समारोह के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने देश के विकास में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की थी। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 2021 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 96.47 प्रतिशत मुसलमान हैं, इसके बाद 2.14 प्रतिशत हिंदू, 1.27 प्रतिशत ईसाई, 0.09 प्रतिशत अहमदिया मुसलमान और 0.02 प्रतिशत अन्य हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट