लाइव न्यूज़ :

Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने देश में मार्शल लॉ लागू होने के दावों को नकारा, कहा- हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं

By रुस्तम राणा | Updated: May 13, 2023 10:33 IST

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा कि देश में मार्शल लॉ लगाने का सवाल ही नहीं उठता।

Open in App
ठळक मुद्देISPR के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मार्शल लॉ लगाने के दावे का किया खंडनउन्होंने कहा- जनरल असीम मुनीर और सेना का नेतृत्व पूरे दिल से लोकतंत्र का समर्थन करता हैप्रवक्ता ने चल रही अराजकता के कारण सेना के अधिकारियों के इस्तीफा देने की खबरों को खारिज किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के कारण भड़की राजनीतिक अराजकता के चार दिनों के बाद मार्शल लॉ कानून लागू होने की खबरों को पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा कि देश में मार्शल लॉ लगाने का सवाल ही नहीं उठता।

चौधरी ने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि जनरल असीम मुनीर और सेना का नेतृत्व पूरे दिल से लोकतंत्र का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा। मार्शल लॉ लगाने का सवाल ही नहीं उठता। सेना प्रमुख और सेना के वरिष्ठ अधिकारी पूरी तरह से लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। प्रवक्ता ने चल रही अराजकता के कारण सेना के अधिकारियों के इस्तीफा देने की खबरों को खारिज कर दिया। 

उन्होंने कहा, आंतरिक बदमाशों और बाहरी दुश्मनों की तमाम कोशिशों के बावजूद थल सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर के नेतृत्व में सेना एकजुट है। सेना के भीतर विभाजन पैदा करने के सपने सपने ही रह जाएंगे। न तो किसी ने इस्तीफा दिया है और न ही किसी आदेश की अवहेलना की है।

उनका यह बयान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के अपने समर्थकों के साथ सैन्य ठिकानों पर हमला करने और लाहौर में कोर कमांडर के आवास को आग लगाने के कुछ दिनों बाद आया है। उन्होंने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर हमला किया। 

खान की गिरफ्तारी के बाद, हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जिससे एक दर्जन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा पार्टी पर कार्रवाई की गई और कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भी शुक्रवार को इमरान खान को बड़ी राहत दे दी। हाईकोर्ट ने कहा कि 17 मई तक पीटीआई सु्प्रीमो को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इससे पहले पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने खान की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया था और पूर्व प्रधानमंत्री को तुरंत रिहा करने का आदेश पारित किया था। 

टॅग्स :Pakistan Armyपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल