लाइव न्यूज़ :

Pakistan African coast: नौका पलटने से 40 से अधिक पाकिस्तानियों के डूबने की आशंका?, अफ्रीका के अटलांटिक तट पर हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2025 17:44 IST

Pakistan African coast: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना पर दुख जताया और मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन आधारित प्रवासी अधिकार समूह ‘वॉकिंग बॉर्डर्स’ ने कहा कि कैनरी द्वीपसमूह के रास्ते में 50 लोगों की मौत हो गई।44 पाकिस्तानी शामिल हैं। समूह ने कहा कि प्रवासियों ने दो जनवरी को यात्रा शुरू की थी। पश्चिमी सहारा में मोरक्को-नियंत्रित बंदरगाह शहर दखला के पास डूब गई।

Pakistan African coast: पश्चिम अफ्रीका के अटलांटिक अपतटीय क्षेत्र में एक नौका के पलटने से 40 से अधिक पाकिस्तानियों के डूबने की आशंका है। संबंधित क्षेत्र यूरोप पहुंचने की इच्छा रखने वाले प्रवासियों के लिए प्रस्थान का प्राथमिक बिंदु बनकर उभरा है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना पर दुख जताया और मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया। बृहस्पतिवार देर रात एक बयान में जरदारी की टिप्पणी तब आई, जब स्पेन आधारित प्रवासी अधिकार समूह ‘वॉकिंग बॉर्डर्स’ ने कहा कि कैनरी द्वीपसमूह के रास्ते में 50 लोगों की मौत हो गई।

उनमें 44 पाकिस्तानी शामिल हैं। समूह ने कहा कि प्रवासियों ने दो जनवरी को यात्रा शुरू की थी। पाकिस्तान ने कहा कि उसे मोरक्को में स्थित उसके दूतावास ने सूचित किया कि कुछ पाकिस्तानियों सहित 80 यात्रियों को लेकर मॉरिटानिया से चली एक नौका विवादित पश्चिमी सहारा में मोरक्को-नियंत्रित बंदरगाह शहर दखला के पास डूब गई।

हर साल लाखों लोग यूरोप की ओर पलायन करते हैं, जिनमें से अधिकतर कानूनी और नियमित साधनों का उपयोग करते हैं। यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी ‘फ्रंटेक्स’ के अनुसार, पिछले साल 2,40,000 से कम लोग बिना कागजात के सीमा पार कर महाद्वीप में पहुंचे। 

टॅग्स :पाकिस्तानसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट