लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: ट्रेन में उबाल रहे थे अंडे, सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग से 16 की मौत, 13 घायल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 31, 2019 09:11 IST

Pakistan train fire: कराची से रावलपिंडी जा रही तेजगम एक्सप्रेस में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग से 16 लोगों के मारे जाने, 13 के घायल होने की खबर

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में तेजगम एक्सप्रेस ट्रेन में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग ट्रेन में लगी इस आग से 16 लोगों के मारे जाने, 13 के घायल होने की खबर

पाकिस्तान में एक एक्सप्रेस ट्रेन में सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से लगी आग से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में 13 लोगों के घायल होने की खबर है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को लियाकतपुर में रहीम यार खान के पास कराची से रावलपिंडी जा रही तेजगम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों के मारे जाने और 13 लोगों के घायल होने की आशंका है। 

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची से रावलपिंडी जा रही इस एक्सप्रेस ट्रेन में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग लग गई। पाकिस्तान रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन में ये आग गैस सिलेंडर में विस्फोट की वजह से लगी। 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस डिब्बे में आग लगी उसे तेलघी जमात के लोगों के लिए बुक किया गया था। जब ये घटना हुई तो वे लोग नाश्ते के लिए गैस स्टोव पर अंडे उबाल रहे थे। सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग दो अन्य कोचों में भी फैल गई। 

इसके बाद दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में लग गए। आग से प्रभावित बोगियों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट