लाइव न्यूज़ :

'मेरा दूल्हा वापस कर दो इमरान खान'- जानें आखिर क्यों पूर्व पाकिस्तानी पीएम से महिला मांग रही है अपना प्रेमी

By आजाद खान | Updated: November 5, 2022 16:27 IST

पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली को दिए एक इंट्रव्यू में सिदरा ने कहा है कि इमरान खान मुझे मेरा दुल्हा वापस कर दो।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की रहने वाली सिदरा ने इमरान खान ने अजीबो गरीब अपील की है। उसने पूर्व पीएम से अपना दुल्हा वापस करने को कहा है। सिदरा ने यह भी कहा है कि जब तक उसका दुल्हा वापस नहीं आ जाता है वह शादी का जोड़ा पहने रहेगी।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान की रहने वाली सिदरा नदीम (Sidra Nadeem) ने पूर्व पीएम इमरान खान से अपना दुल्हा वापस मांगा है। दुल्हन ने इमरान खान से अपील की है वे उसके दुल्हे को वापस कर दें। यही नहीं दुल्हन ने यह भी कहा है कि जब तक उसका दुल्हा वापस नहीं आ जाता वे शादी का जोड़ा नहीं उतारेगी। 

दुल्हन सिदरा ने अपने इंट्रव्यू में बताया कि उसका प्रेम विवाह था और शादी के दिन ही उसका दुल्हा इमरान खान की रैली में हिस्सा लेने के लिए भाग गया है। ऐसे में दुल्हन ने इमरान खान से उसका दुल्हा वापस देने को कहा है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सिदरा नदीम और एजाज को तीन साल पहले प्यार हुआ था और वे अब जाकर शादी करने वाले थे। ऐसे में सिदरा ने बताया कि शादी के दिन ही उसका दुल्हा भाग गया और उसकी शादी रूक गई है। 

सिदरा ने अपनी शादी रोकवाने के लिए इमरान खान की रैली को जिम्मेदार ठहराया है। उसके मुताबिक, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की लाहौर से इस्लामाबाद वाली रैली के शुरू होने से उसकी शादी रूक गई है और उसका दुल्हा एजाज रैली में शामिल होने के लिए वहां चल गया है। 

ऐसे में उसने पाकिस्तान पीएम से अपना दुल्हा वापस करने के लिए पूर्व पीएम से अपील भी की है। 

3 साल से करते थे प्यार

आपको बता दें कि सिदरा ने अपनी बात यूट्यूबर सैयद बासित अली को दिए एक इंट्रव्यू में कही है। सिदरा ने बताया कि वे लोग पिछले तीन साल से एक दूसरे को प्यार करते है और ऐसे में वे अब शादी करने वाले थे। इस दौरान यह घटना घटी और उसका दुल्हा भाग गया है। 

ऐसे में सिदरा ने इमरान खान ने अपील की है और कहा है, 'मेरी हाथ जोड़कर गुजारिश है कि आप मेरा दूल्हा वापस कर दें। मैं अपने प्यार से शादी के लिए तीन साल से इंतजार कर रही थी। इमरान खान मेरा दूल्हा वापस करो। मेरा खर्चा वापस करो।' 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPTIयुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल