लाइव न्यूज़ :

पाक: पंजाब प्रांत में उपचुनाव के दौरान दो दलों के कार्यकर्ताओं में झड़प; दो की मौत, आठ घायल

By भाषा | Updated: February 19, 2021 23:37 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 19 फरवरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक उपचुनाव के दौरान सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई।

इस दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए।

दस्का में नेशनल असेंबली की एनए-75 सीट के लिए हुए उपचुनाव के दौरान लचर सुरक्षा व्यवस्था के चलते हिंसक झड़प की घटना हुई। वीडियो फुटेज में झगड़े के दौरान कहीं भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों दलों ने एक-दूसरे को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पीटीआई नीत पंजाब सरकार में विशेष सहायक सूचना अधिकारी फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि हिंसा में मारे गए दोनों लोग पीटीआई के कार्यकर्ता थे जबकि बाकी आठ लोग पीएमएलएन उम्मीदवार के सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाई गई गोलियों से घायल हुए।

उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों और उन पीएमएलएन नेताओं को नहीं छोड़ेगी जिन्होंने हिंसा को भड़काया था।

वहीं, पीएमएलएन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि पीटीआई कार्यकर्ता द्वारा चलाई गई गोली में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पीएमएलएन के चार कार्यकर्ताओं को गोली लगी है जिनकी हालत गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब