लाइव न्यूज़ :

पाक को ‘नजरंदाज’ नहीं किया जा सकता, देश ने अफगान तालिबान को अमेरिका से वार्ता को तैयार किया: अहमद

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:33 IST

Open in App

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने अफगानिस्तान में शांति सुनिश्चित करने में इस्लामाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका का दावा करते हुए कहा कि कोई भी देश पाकिस्तान को ‘‘अनदेखा’’ नहीं कर सकता क्योंकि उसने अफगान तालिबान को अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए तैयार किया।अहमद ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के लिए पाकिस्तान के प्रयासों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।‘द न्यूज इंटरनेशनल’ ने अहमद के हवाले से कहा, ‘‘कोई भी देश पाकिस्तान को नजरअंदाज नहीं कर सकता क्योंकि उसने अमेरिका और तालिबान को बातचीत की मेज पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।’’उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को भी तालिबान से बातचीत के लिए मनाने की कोशिश की थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि काबुल में किसी भी संभावित तालिबान सरकार को मान्यता देने का निर्णय प्रधानमंत्री इमरान खान और उनका मंत्रिमंडल करेगा।अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री खान के निर्देश पर पाकिस्तान ने अफगान राजनयिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के इस्लामाबाद पहुंचने पर उन्हें ट्रांजिट वीजा के विशेष पैकेज की पेशकश की है।उन्होंने कहा कि सरकार ने काबुल से आने वाले विदेशी राजनयिकों, पत्रकारों और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक आदि के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सभी पाकिस्तानी हवाई अड्डों को चौबीस घंटे खुला रखने का फैसला किया है।अफगानिस्तान से लगी तोरखम और चमन सीमा पर तनाव की मीडिया में आयी खबरों को खारिज करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि वहां कोई अफगान शरणार्थी मौजूद नहीं था। मंत्री ने कहा, ‘‘इन दोनों सीमाओं पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। मार्ग व्यापार और पारगमन के लिए खुला था।’’उन्होंने कहा कि 14 अगस्त से अब तक 613 पाकिस्तानियों को अफगानिस्तान से वापस लाया गया है।मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से करीब 900 राजनयिकों और विदेशी पत्रकारों को भी निकाला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति की वकालत करता है और शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान देश के हित में है।‘डॉन’ समाचारपत्र के अनुसार, वहीं विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को मुल्तान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तालिबान के खिलाफ अशरफ गनी की अपदस्थ सरकार द्वारा प्रचार झूठा साबित हुआ क्योंकि तालिबान ने एक आम माफी की घोषणा की है और वह लड़कियों की शिक्षा पर रोक नहीं लगा रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया जानती है कि अफगानिस्तान में एक भ्रष्ट व्यवस्था थी।’’ उन्होंने दावा किया कि दुनिया पाकिस्तान को एक जिम्मेदार देश मानते हुए अफगानिस्तान मुद्दे के समाधान के लिए संपर्क कर रही है।कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री खान के निर्देश पर वह अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा करने के लिए उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, अजरबैजान और ईरान की यात्रा करने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल