लाइव न्यूज़ :

पायलट की चेतावनी के बाद पाक हवाई यातायात नियंत्रक ने भारतीय विमान को बचाया

By भाषा | Updated: November 16, 2019 14:43 IST

Open in App

पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण के एक हवाई यातायात नियंत्रक ने एक भारतीय विमान के पायलट से चेतावनी मिलने के बाद विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया। जयपुर से ओमान की राजधानी मस्कत जाने वाले विमान के पायलट ने खराब मौसम के कारण चेतावनी जारी की थी।

विमानन प्राधिकरण से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी सिंध प्रांत के चोर इलाके में विमान का असामान्य मौसमी स्थितियों से सामना हुआ। ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की एक खबर के अनुसार विमान में 150 यात्री सवार थे। विमान बृहस्पतिवार को कराची क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और लगभग उसी वक्त वह 36,000 फुट की ऊंचाई से गिरकर 34,000 फुट की ऊंचाई पर आ गया।

नतीजतन पायलट ने आपात प्रोटोकॉल जारी किया और पास के स्टेशनों को ‘‘खतरे’’ की सूचना दी। पाकिस्तान के हवाई यातायात नियंत्रक ने पायलट की चेतावनी पर तुरंत प्रतिक्रिया की और आसपास के क्षेत्र में विमान को शेष यात्रा के लिये पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घने हवाई यातायात के माध्यम से निर्देशित किया। इस साल भारत के साथ गतिरोध के मद्देनजर करीब पांच महीने के प्रतिबंध के बाद पाकिस्तान ने 16 जुलाई को अपने हवाई क्षेत्र भारत के लिये खोल दिये थे।

बालाकोट हवाई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपना हवाईक्षेत्र बंद कर दिया था। पिछले महीने कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की यात्रा के मद्देनजर उनके वीवीआई विमान के लिये अपने हवाईक्षेत्र के इस्तेमाल से इनकार कर दिया था। पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाये जाने और उसे दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने उसके साथ राजनयिक संबंध घटा दिया था। भाषा सुरभि शाहिद शाहिद

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल