लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने दी पद्मावत को हरी झंडी, बगैर किसी कट के होगी पूरे पाक में रिलीज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 25, 2018 13:03 IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भारत में 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज हुई है।

Open in App

पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को हरी झंडी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाक सेंसर ने फिल्म को बगैर किसी कट के रिलीज किए जाने की मंजूरी दी है। हालांकि पाकिस्तान में भी ये फिल्म "पद्मावत" के नाम से ही रिलीज होगी। भारत के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत करने के लिए कहा था। भारतीय सेंसर बोर्ड ने फिल्म में छह जगहों पर बदलाव करने के लिए भी कहा था जिसके बाद इसे "यू/ए" प्रमाणपत्र दिया गया। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, अदिति राव हैदरी और रजा मुराद मुख्य भूमिका में हैं।

पिछले कुछ दिनों से पद्मावत को लेकर पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार (24 जनवरी) को हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पद्मावत के विरोधियों ने हिंसा की। गुरुवार (25 जनवरी) को भी देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राजस्थान का संगठन राजपूत करणी सेना फिल्म का विरोध कर रहा है। संगठन का आरोप है कि फिल्म में पद्मावती का अपमान किया गया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत मध्यकालीन महाकाव्य पद्मावत पर आधारित है। मलिक मोहम्मद जायसी के लिखे महाकाव्य पद्मावत में चित्तौड़ के राजा रतन सिंह, उनकी पत्नी रानी पद्मावती और दिल्ली के सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलजी की कहानी है।

फिल्म में खिलजी रानी पद्मावती को पाने के लिए चित्तौड़ पर चढ़ाई कर देता है। खिलजी चित्तौड़ का सुरक्षा घेरा तोड़ नहीं पाता है तो वो धोखे से राणा रतन सिंह को गिरफ्तार करके दिल्ली ले आता है। रानी पद्मावती अपने दो बहादुर सिपहसालारों गोरा और बादल के साथ दिल्ली जाकर रतन सिंह को आजाद कराया। खिलजी इस अपमान से आहत होकर दोबारा चित्तौड़ पर हमला कर दिया। दोनों सेनाओं के बीच भीषण युद्ध होता है। रतन सिंह बहादुरी से लड़ते हुए युद्ध में मारा जाता है। खिलजी महल में पहुंच कर रानी पद्मावती को हासिल कर सके इससे पहले ही वो अपने साथियों के साथ जौहर करके प्राण त्याग देती है।

समीक्षकों के अनुसार फिल्म में राजपूतों की वीरता और पराक्रम की काफी तारीफ की गयी है। समीक्षकों के अनुसार फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिसका करणी सेना आरोप लगा रही है।  

टॅग्स :पद्मावतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल