पाकिस्तान में राज कपूर के पुश्तैनी घर के मालिक ने सरकारी मूल्य पर संपत्ति बेचने से किया इनकार

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:15 IST2021-01-27T17:15:15+5:302021-01-27T17:15:15+5:30

Owner of Raj Kapoor's ancestral house in Pakistan refuses to sell property at government price | पाकिस्तान में राज कपूर के पुश्तैनी घर के मालिक ने सरकारी मूल्य पर संपत्ति बेचने से किया इनकार

पाकिस्तान में राज कपूर के पुश्तैनी घर के मालिक ने सरकारी मूल्य पर संपत्ति बेचने से किया इनकार

पेशावर, 27 जनवरी प्रख्यात भारतीय फिल्म अभिनेता राज कपूर के पेशावर में स्थित पैतृक घर के मालिक ने खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा तय किए गए मूल्य पर घर को बेचने से मना कर दिया है।

घर के मालिक का कहना है कि संपत्ति बहुत अच्छी जगह पर है और इसका बेहद कम दाम लगाया जा रहा है।

प्रांतीय सरकार ने कपूर के पुश्तैनी घर को खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी थी और कहा था कि इसे अभिनेता के सम्मान में संग्रहालय के तौर पर विकसित किया जाएगा।

वर्तमान में हवेली के मालिक हाजी अली साबिर ने बुधवार को एक निजी चैनल के साथ बातचीत में डेढ़ करोड़ रुपये में संपत्ति बेचने से साफ मना कर दिया।

उन्होंने कहा, “उस इलाके में आधा मारला जमीन भी डेढ़ करोड़ में नहीं मिलती। मैं छह मारला जमीन की संपत्ति को डेढ़ करोड़ में कैसे बेच सकता हूं?”

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में प्रयुक्त की जाने वाली इकाई मारला का अर्थ 272.25 वर्ग फुट क्षेत्र होता है।

साबिर ने कहा कि संपत्ति की सही कीमत दो सौ करोड़ रुपये है।

राज कपूर का पुश्तैनी घर कपूर हवेली, किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है।

इसका निर्माण अभिनेता के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच करवाया था।

राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म इसी हवेली में हुआ था।

प्रांतीय सरकार ने इस इमारत को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Owner of Raj Kapoor's ancestral house in Pakistan refuses to sell property at government price

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे