लाइव न्यूज़ :

भारत में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में प्रवासी भारतीयों ने वैलेंटाइन दिवस पर गुलाब अभियान चलाया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 फरवरी भारत में तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रवासी भारतीयों के संगठनों के एक समूह ने रविवार को वैलेंटाइन दिवस के मौके पर अमेरिका में गुलाब अभियान की शुरूआत की।

द ग्लोबल इंडियन प्रोग्रेसिव डायस्पोरा (जीआईपीडी) ने वैलेंटाइन दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर इस अभियान की शुरूआत की है। पूरे विश्व में 14 फरवरी को वैलेंटाइन दिवस मनाया जाता है।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली की सीमा पर पिछले साल नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं । इनमें से अधिकतर पंजाब एवं हरियाणा से हैं । इन किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस लेते हुये न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे ।

सरकार एवं किसानों के बीच हुयी कई दौर की वार्ता के बावजूद गतिरोध समाप्त नहीं हुआ है।

जीआईपीडी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी से इन कृषि कानूनों को वापस लेने का अग्रह करते हुये उन्हें ट्वीट कीजिए और गुलाब भेजिये अथवा अपने अपने क्षेत्र के भारतीय दूतावास, भारतीय महावाणिज्य दूतावास को किसानों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिये गुलाब भेजिये ।’’

मीडिया बयान में कहा गया है कि दुनिया भर में फैले एक दर्जन से अधिक प्रवासी भारतीयों का संगठन- ‘प्रगतिशील भारतीयों का अंतरराष्ट्रीय समुदाय’ किसानों की मांग का समर्थन करता है और इन कानूनों को वापस लेने की मांग करता है ।

इसमें कहा गया है, ’’लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से, साझेदार संगठनों का एक व्यापक गठबंधन हमारे मीडिया भागीदारों और साथी मानवाधिकार संगठनों को आमंत्रित करता है ताकि वे किसानों की आवाज का समर्थन करने में और भारत में शांति, एकता और सद्भाव के लिए एक सार्वभौमिक आह्वान में मदद कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें