लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के 100 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, नेवी चीफ का इस्तीफा

By भाषा | Updated: April 8, 2020 12:35 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार अमेरिका पर पड़ी है. अमेरिका में कोरोना वायरस के 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि 12800 से ज्यादा मौतें हुई हैं. अमेरिकी शहरों के अलावा विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट पर मौजूद कर्मी भी कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी विमानवाहक पोत गुआम में पिछले 11 दिनों से खड़ा है, उसने पेंटागन से सहायता मांगी है. नेवी चीफ के पद से इस्तीफा देने वाले थॉमस मोडली ने पोत पर कोरोना संकट के बीच कप्तान ब्रेट क्रोजियर को उनके पद से हटा दिया था

अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट (USS Theodore Roosevelt) पर कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने और फिर उसके कप्तान को हटाने के बाद उठे सवालों के बीच अमेरिका के कार्यवाहक नौसेना प्रमुख थॉमस मोडली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने यह जानकारी दी।

विमान वाहक पोत ‘यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट’ पिछले 11 दिन से गुआम में खड़ा है ताकि इसके चालक दल के सदस्यों की कोरोना वायरस की जांच की जा सके। इसके 100 से अधिक सदस्य अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। मोडली ने करीब पांच दिन पहले ‘रूजवेल्ट’ के कप्तान ब्रेट क्रोजियर को उनके पद से हटा दिया था।

क्रोजियर द्वारा लिखा गया एक पत्र मीडिया में लीक हो गया था, जिसमें उन्होंने पोत पर कोविड-19 के प्रकोप की जानकारी दी थी और पेंटागन से इसे खाली करने की अनुमति मांगी थी। साथ ही उन्होंने पेंटागन पर इस पर गौर न करने का आरोप लगाया था। क्रोजियर को बिना जांच के जल्दबाजी में उनके पद से हटा दिया गया था। इसके बाद वाशिंगटन से सोमवार को गुआम पहुंचे मोडली को उनके फैसले को लेकर काफी अलोचना का सामना करना पड़ा। वहां उन्होंने अपने फैसले को चालक दल के सदस्यों के समक्ष सही ठहराने की कोशिश भी की।

इसके कुछ घंटे बाद वाशिंगटन लौटते ही मोडली ने माफी मांगी लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्रोजियर पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए और मामले में प्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप करने की बात कही। रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि मोडली ने ‘‘नौसेना और नाविकों को ऊपर रखते हुए खुद इस्तीफा दिया है ताकि रूजवेल्ट और नौसेना एक प्रतिष्ठान के तौर पर आगे बढ़ सकें।’’ एस्पर ने कहा सेना के सेवानिवृत्त एडमिरल एवं मौजूदा अपर सचिव जिम मैकफर्सन कार्यवाहक नौसेना प्रमुख के तौर पर मोडली की जगह लेंगे। गौरतलब है कि चार महीने में नौसेना प्रमुख के पद से इस्तीफा देने वाले मोडली दूसरे व्यक्ति हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकानेवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा