लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में विपक्ष का सैन्य शासन के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विद्रोह का आह्वान

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:48 IST

Open in App

बैंकॉक, सात सितंबर (एपी) म्यांमा में सैन्य शासन के खिलाफ प्रतिरोध का समन्वय करने वाले भूमिगत समूह राष्ट्रीय एकता सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रव्यापी विद्रोह का आह्वान किया।

राष्ट्रीय एकता सरकार का एक 'छाया मंत्रिमंडल' है यह उन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाया गया है जिन्हें फरवरी में सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा किये जाने के बाद पद नहीं लेने संभालने दिया गया था।

भूमिगत सरकार के कार्यकारी अध्यक्ष दुवा लाशि ला ने तथाकथित ‘‘आपातकाल की स्थिति’’ की घोषणा की और ‘‘एक ही समय में पूरे देश के हर गांव, कस्बे और शहर में’’ विद्रोह का आह्वान किया। उनके भाषण का एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया।

सेना के सत्ता पर काबिज होने के बाद सात महीनों के संघर्ष में करीब 1,000 नागरिक मारे गए हैं।

सत्तारूढ़ सेना के एक प्रवक्ता ने नये सिरे से विरोध प्रदर्शन के आह्वान को अधिक तवज्जो नहीं दिया।

मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने सरकारी टेलीविजन एमआरटीवी द्वारा टेलीग्राम ऐप पर पोस्ट किए गए एक बयान में, विपक्ष की ताकत को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के लिए निर्वासित मीडिया को दोषी ठहराया।

जब से सेना ने आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार को सत्ता से बेदखल किया है, तब से म्यांमा में अशांति है। सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग के बाद कई शहरी क्षेत्रों में सत्ताधारी जनरलों के खिलाफ शुरू में शांतिपूर्ण रहे प्रदर्शन अब निचले-स्तर के विद्रोह में तब्दील हो गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक गंभीर संघर्ष हुआ है, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां जातीय अल्पसंख्यक मिलिशिया सरकारी सैनिकों के साथ भारी संघर्ष में संलग्न हैं। 'छाया मंत्रिमंडल' में प्रधानमंत्री, माहन विन्न खैंग थान ने ऑनलाइन पोस्ट एक अलग बयान में कहा कि नया कदम "बदलती परिस्थितियों" के कारण लिया गया है जिसके लिए सत्तारूढ़ सैन्य सरकार के पूर्ण उन्मूलन की आवश्यकता थी। उन्होंने इस संबंध में विस्तार से नहीं बताया।

विद्रोह का आह्वान संयुक्त राष्ट्र महासभा आहूत किये जाने के एक सप्ताह पहले किया गया है। राष्ट्रीय एकता सरकार को उम्मीद है कि महासभा औपचारिक रूप से विपक्षी समूह का समर्थन करने वाले क्याव मो तुन को विश्व निकाय में म्यांमा के वैध दूत के रूप में मान्यता देगी। वह पहले सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधि थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट