लाइव न्यूज़ :

Operation Sindoor: भारत के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरजेंसी घोषित, हालात तनावपूर्ण

By अंजली चौहान | Updated: May 7, 2025 15:14 IST

Operation Sindoor Updates: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर नई दिल्ली स्थिति को कम कर दे तो इस्लामाबाद भारत के साथ तनाव को खत्म करने के लिए तैयार है।

Open in App

Operation Sindoor Updates:भारतीय सेना के हवाई हमले के बाद पाकिस्तान में भारी क्षति हुई है। पाकिस्तान की ओर से हमले की पुष्टि की गई है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और आतंकियों की पनाहगाह को तबाह कर दिया। इस बीच, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया और सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए।

पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के शहरों पर मंगलवार देर रात भारत की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 26 लोगों की जान चली गई है और 46 अन्य घायल हुए हैं। पंजाब प्रांत की सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पूरे प्रांत में आपातकाल घोषित कर दिया है।’’

पंजाब पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पंजाब के अस्पतालों में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बयान में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर आने का आदेश दिया है और पंजाब के सभी जिलों में प्रशासन को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसमें कहा गया है कि नागरिक सुरक्षा सहित सभी संबंधित संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया गया है।

बयान में कहा गया है कि बुधवार को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। भारत द्वारा हमले किए जाने के बाद सभी उड़ानों का संचालन बंद कर दिया गया है लेकिन अब पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खोला जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत