लाइव न्यूज़ :

केवल पेरिस समझौते से कुछ नहीं होगा: जॉन कैरी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 11:30 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 25 नवम्बर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा उनके जलवायु दूत के तौर पर नामित जॉन कैरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए विश्व को एक साथ आने की जरूरत है और केवल ऐतिहासिक पेरिस समझौता इसके लिए काफी नहीं होगा।

कैरी ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन ने एक साहसिक, परिवर्तनकारी जलवायु योजना को आगे बढ़ाया है, जो मौजूदा समय में कारगर साबित होगी। बाइडन ने इस बात पर भी जोर दिया है कि केवल एक देश अकेले इस चुनौती से नहीं निपट सकता।

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ जबकि अमेरिका केवल 15 प्रतिशत वैश्विक उत्सर्जन के लिए ही जिम्मेदार है, लेकिन इस समस्या को हल करने के लिए विश्व को एक साथ आना होगा।’’

बाइडन ने कहा था कि वह उनके प्रशासन के काम शुरू करने के पहले दिन ही जलवायु परिवर्तन पर हुए पेरिस समझौते का अमेरिका एक बार फिर हिस्सा बन जाएंगे।

कैरी ने कहा, ‘‘ आप सही हैं कि हम पहले दिन ही पेरिस समझौते का एक बार फिर हिस्सा बन जाएंगे और आपका यह कहना भी सही है कि अकेले पेरिस (समझौते) से कुछ नहीं होगा। आज से एक वर्ष बाद ग्लासगो में वैश्विक बैठक है, सभी राष्ट्रों को एक साथ महत्वाकांक्षाएं बढ़ानी होंगी - या हम सभी एक साथ विफल होंगे। विफल होना कोई विकल्प नहीं है।’’

कैरी जलवायु परिवर्तन पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पहले सदस्य होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं