लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः एलएसएटी-इंडिया प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा का किया फैसला, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: May 8, 2020 20:19 IST

कोरोना वायरस की महामारी के चलते एलएसएसी ने पहली बार 14 जून को विधि स्कूल प्रवेश परीक्षा (एलएसएटी- इंडिया) को ऑनलाइन कराने का फैसला किया है। एलएसएससी के बयान के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा से छात्र बिना अपनी स्वास्थ्य की चिंता किए आसानी से घरों या अन्य संबंधित स्थानों से परीक्षा दे सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 की वजह से एलएसएटी-इंडिया प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा लेने का फैसला। 25 साल के अस्तित्व में पहली बार इस तरह से ऑनलाइन परीक्षा कराएगी।

नयी दिल्ली: अमेरिकी विधि स्कूल प्रवेश परिषद (एलएसएसी) ने कोरोना वायरस की महामारी के चलते पहली बार 14 जून को विधि स्कूल प्रवेश परीक्षा (एलएसएटी- इंडिया) को ऑनलाइन कराने का फैसला किया है। एलएसएससी ने बताया कि 2009 से शुरू एलएसएटी-इंडिया की परीक्षा अब तक पारंपरिक तरीके से होती थी लेकिन भारत पहला देश बन गया है जहां विधि प्रवेश परीक्षा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के आधार पर पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।

एलएसएससी के बयान के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा से छात्र बिना अपनी स्वास्थ्य की चिंता किए आसानी से घरों या अन्य संबंधित स्थानों से परीक्षा दे सकेंगे। बयान के मुताबिक देश के विधि स्कूलों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र 14 जून 2020 से एलएसएटी-भारत की परीक्षा ऑनलाइन दे सकेंगे।

एलएसएससी के मुताबिक दुनिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराने में अग्रणी प्रीयरसन वर्चुअल यूनिवर्सिटी इंटरप्रासेज (वीयूई) को इस कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है ताकि छात्र कोविड-19 की वजह से लागू पाबंदियों के बावजूद प्रवेश परीक्षा दे सकें। वीयूआई अपने 25 साल के अस्तित्व में पहली बार इस तरह से ऑनलाइन परीक्षा कराएगी।

बयान के मुताबिक जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र इस परीक्षा में अपनी सुविधा और सुरक्षा के साथ घर में ही प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति और जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल के संस्थापक डीन सी राजकुमार ने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी की वजह से सभी विधि प्रवेश परीक्षाओं के लिए अभूतपूर्ण अनिश्चितता उत्पन्न हो गई है जिससे इन संस्थानों में प्रवेश को लेकर इच्छुक छात्रों में चिंता है।

एलएसएटी-इंडिया ने ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था कर ऐसे छात्रों को उम्मीद की किरण दिखाई है।’’ उल्लेखनीय है कि एलएसएटी-इंडिया भारत के विभिन्न विधि महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए मानक प्रवेश परीक्षा है। प्रत्येक वर्ष अमेरिका की एलएसएसी दुनिया के करीब 60 हजार विधि स्कूल छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में अपने सॉफ्टवेयर के जरिये मदद करती है। 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा