लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में यहूदी प्रार्थनास्थल में अंंधाधुंध गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत और तीन घायल

By भाषा | Updated: April 28, 2019 09:34 IST

सैन डिएगो से 19 वर्षीय एक किशोर को गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता उसकी सोशल मीडिया गतिविधि की समीक्षा कर रहे हैं और ऑनलाइन जारी किए गए एक खुले पत्र की वैधता की जांच की जा रही है। गोलीबारी एक ‘एआर-15 टाइप’ राइफल से की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घटना पर ‘‘गहरी संवेदना’’ व्यक्त की है। पुलिस को सिनगॉग में गोलीबारी की घटना की जानकारी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मिली।

लॉस एंजिलिस, 28 अप्रैल: कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सैन डिएगो काउंटी के शेरिफ बिल गोर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ गोलीबारी के दौरान, चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पॉलिमर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक घायल ने दम तोड़ दिया और अन्य तीन की हालत अब स्थिर है।’’

उन्होंने बताया कि घायलों में एक महिला और दो नाबालिग शामिल हैं। वहीं घटना में मारी गई महिला बहुत बुजुर्ग थीं। गोर ने पत्रकारों को बताया कि सैन डिएगो से 19 वर्षीय एक किशोर को गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता उसकी सोशल मीडिया गतिविधि की समीक्षा कर रहे हैं और ऑनलाइन जारी किए गए एक खुले पत्र की वैधता की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सिनगॉग में गोलीबारी की घटना की जानकारी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मिली। गोलीबारी एक ‘एआर-15 टाइप’ राइफल से की गई थी।

अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाओं में ‘एआर-15’ का इस्तेमाल किया गया है। गोर ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक गश्त अधिकारी ने संदिग्ध पर गोली चलाई हालांकि वह अधिकारी उस समय ड्यूटी पर नहीं था। सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख डेविड निस्लेइट ने बताया कि संदिग्ध को बाद में के-9 अधिकारी ने पकड़ा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घटना पर ‘‘गहरी संवेदना’’ व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘‘ अभी यह घृणा अपराध प्रतीत हो रहा है। प्रभावित लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।’’

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा