लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन में युद्ध की आशंका पर अमेरिका ने पोलैंड में उतारे 1700 सैनिक, कहा किसी भी दिन कर सकता है रूस हमला

By आजाद खान | Updated: February 7, 2022 09:29 IST

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन का कहना है कि अगर युद्ध छिड़ा तो रूस को रणनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के तनाव को देखते हुए अमेरिका ने 1,700 अतिरिक्त सैनिकों को पोलैंड भेजा है। इस बीच अमेरिका ने कहा कि रूस किसी भी दिन यूक्रेन पर हमला कर सकता है।यूक्रेन के सुरक्षा बलों पर हमला करने की भी साजिश होने की बात सामने आई है।

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिकी ने सैनिकों का पहला दस्ता पोलैंड भेज है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 1,700 अतिरिक्त सैनिकों को अभी पोलैंड भेजा गया है और बैकअप के लिए भी और सैनिक तैयार रखे गए हैं। इस पर बोलते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जान किर्बी का कहना है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है, इसलिए अमेरिकी सैनिकों का यूरोप में यह एक अस्थायी तैनाती होगी। 

इसके साथ अमेरिका ने जर्मनी में तैनात एक हजार अमेरिकी सैनिकों को रोमानिया भी भेज रहा है ताकि अगर युद्ध छिड़ा तो वह रूस को हर तरह से घेर सके। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को कहा कि रूस यूक्रेन पर ‘किसी भी दिन’ हमला कर सकता है। 

8,500 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक किए गए है तैनात

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने कुल 8,500 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों को बैकअप के रुप में तैयार कर रखा है। अमेरिका ने यह बैकअप नाटो के लिए तैयार किया है और इसके बुलावे पर जरूरी स्थल पर सैनिकों को रवाना करेगा। हालांकि रूस ने इस बीच कहा है कि उसकी यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना नहीं है। रूस ने अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों पर माहौल बिगाड़ कर क्षेत्र में युद्ध भड़काने का आरोप लगाया है। 

रूस यूक्रेन को बेलारूस की तरफ से भी घेर रहा है

रूस ने क्रेन सीमा पर 1,20,000 सैनिकों की तैनाती कर वह यूक्रेन को पड़ोसी देश बेलारूस से भी घेर रहा है। वहीं समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने सैन्य अभ्यास के नाम पर 30 हजार सैनिक बेलारूस भेजे हैं। इन सब के बीच अमेरिका ने यह खुलासा किया है कि रूस इस महीने के अंत तक यूक्रेन पर हमला कर सकता है। रूस पर कई हथियार बेलारूस में भेजने का भी आरोप लगा है। 

‘किसी भी दिन’ हमला कर सकता है रूस

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को कहा कि रूस यूक्रेन पर ‘किसी भी दिन’ हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष की शुरुआत हुई तो मानवता को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार की यह दूसरी चेतावनी है। इसके पहले अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि रूस ने महीने के मध्य तक अपनी मंशा के अनुरूप कम से कम 70 फीसदी सैन्य साजोसामान एकत्र कर लिया था। 

रूस को चुकानी पड़ेगी रणनीतिक कीमत- अमेरिका

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इसका मकसद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ हमला करने का विकल्प मुहैया कराना है। सुलिवन ने कहा, ‘‘अगर युद्ध छिड़ता है, तो यूक्रेन को बड़ी मानवीय कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन अपनी तैयारियों और प्रतिक्रिया के आधार पर हमारा विश्वास है कि रूस को भी इसके लिए रणनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।’’ 

रूस आक्रमण कर कीव पर कर सकता है कब्जा- व्हाइट हाउस सांसद

सुलिवन ने सीधे तौर पर उन खबरों का जिक्र नहीं किया जिसके मुताबिक व्हाइट हाउस ने सांसदों को जानकारी दी है कि रूस आक्रमण करके कीव पर त्वरित कब्जा कर सकता है जिसमें 50,000 लोग हताहत हो सकते हैं। सुलिवन ने कहा कि अब भी एक राजनयिक समाधान संभव है। 

यूक्रेन के सुरक्षा बलों पर हमला करने की हो रही है साजिश

प्रशासन ने हाल के दिनों में चेतावनी दी थी कि रूस तेजी से यूक्रेन के क्षेत्र पर आक्रमण करने का इरादा रखता है। बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि खुफिया जानकारी के मुताबिक क्रेमलिन ने यूक्रेन के सुरक्षा बलों द्वारा हमला करने की कहानी गढ़ने के लिए एक विस्तृत साजिश पर काम किया था, ताकि रूस को अपने पड़ोसी के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का बहाना मिल सके।

टॅग्स :रूसयूक्रेनअमेरिकाPolandBelarusArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए