लाइव न्यूज़ :

बलों की पूर्ण वापसी से पहले अफगानिस्तान में बढ़ाई जा सकती है अमेरिकी सैनिकों की संख्या: पेंटागन

By भाषा | Updated: April 17, 2021 09:54 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 अप्रैल अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की पूर्ण वापसी की सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए वहां जवानों की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है।

पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि कुछ समय के लिए अफगानिस्तान में अतिरिक्त क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि (अमेरिका के) राष्ट्रपति द्वारा तय की गई सितंबर तक की समय सीमा तक बलों की सुरक्षित, व्यवस्थित और सुनियोजित वापसी सुनिश्चित हो सके।’’

हालांकि किर्बी ने कहा, ‘‘मैं अभी यह नहीं बता सकता कि यह प्रक्रिया कैसे होगी और इस दौरान कितने बलों को तैनात किया जाएगा। जैसा कि हम इराक से बाहर आए थे, उसी तरह यह मानना तार्किक है कि आपको साजो-सामान संबंधी मदद की आवश्यकता होगी।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक अमेरिकी बलों को वापस बुला लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल