लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन हटाने की योजना टालने के लिए बी1.617.2 स्वरूप पर कुछ भी निर्णायक नहीं मिला: जॉनसन

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:04 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 18 मई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि विशेषज्ञ कोरोना वायरस के बी1.617.2 स्वरूप के आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं लेकिन अबतक ऐसा कुछ निर्णायक नहीं है, जिस वजह से ब्रिटेन को अगले महीने लॉडाउन खत्म करने की योजना को टालना पड़े।

कोविड-19 के इस स्वरूप की सबसे पहले भारत में पहचान की गई थी।

जॉनसन ने कहा कि ‘चिंताजनक स्वरूप’ (वीओसी) बी1.617.2 के सामने आने के बाद सरकार हर चीज पर बारीक नजर रख रही है और इसके बारे में आशंका जताई गई है कि यह स्थानीय स्वरूप बी.1.1.7 का स्थान लेने की ओर बढ़ रहा है। बी.1.1.7 स्वरूप का सबसे पहले पता केंट काउंटी में चला था।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने टीकाकरण कार्यक्रम के जरिए सुरक्षा की एक ऐसी दीवार खड़ी की है, जिस वजह से मैं इस वक्त ऐसा कुछ निर्णायक नहीं देखता हूं जिस आधार पर कह सकूं कि हमें अपने रोड मैप से हटने की जरूरत है। ”

वह 21 जून को सरकार द्वारा लॉकडाउन हटाने के संदर्भ में बोल रहे थे।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने सोमवार को संसद को सूचित किया कि टीका बेहद संक्रामक बी1.617.2 वीओसी के खिलाफ प्रभावी दिखता है।

हैंकॉक ने हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा था, “ब्रिटेन में बी1.617.2 के 2323 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 483 बोल्टन और ब्लैकबर्न में हैं। मामले पिछले हफ्ते में दोगुने हो गए हैं और हर आयु समूह में बढ़ रहे हैं।”

मंत्री ने संसद सदस्यों को यह भी बताया कि शुरूआती साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि बी1.617.2, तथाकथित केंट स्वरूप बी.1.1.7 से भी अधिक संक्रामक है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अभी यह नहीं मालूम कि यह किस हद तक संक्रामक है। हमारे पास टीके के प्रभाव की पूरी तस्वीर नहीं है। ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी के शुरूआती प्रयोगशाला के आंकड़ों और भारत के शुरुआती अवलोकन संबंधी आंकड़े कहते हैं कि टीके सभी स्वरूपों के खिलाफ कारगर हैं। यह निश्चित रूप से आश्वस्त करता है लेकिन अधिक संक्रामक होना वास्तविक खतरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?