लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी, उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने ‘अमेरिका द्वारा डाली हड्डी खाने वाले जंगली कुत्ते’ बताया

By भाषा | Updated: November 24, 2022 09:29 IST

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षणों के मद्देनजर उस पर अतिरिक्त एकतरफा प्रतिबंध लगाने पर विचार करने संबंधी बयान देने के दो दिन बार यो जोंग ने यह टिप्पणी की है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण जैसी उकसावे भरी कार्रवाई जारी रखता है।कथित साइबर हमलों को लेकर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगा।दक्षिण कोरियाई समूह बेशर्मी से उत्तर कोरिया पर कौन से प्रतिबंध लगाएगा।

सियोलः उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे धमकियां दीं। यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति और उनकी सरकार को ‘‘बेवकूफ’’ और ‘‘अमेरिका द्वारा डाली हड्डी खाने वाले जंगली कुत्ते’’ बताया है।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षणों के मद्देनजर उस पर अतिरिक्त एकतरफा प्रतिबंध लगाने पर विचार करने संबंधी बयान देने के दो दिन बार यो जोंग ने यह टिप्पणी की है। मंत्रालय ने कहा था कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण जैसी उकसावे भरी कार्रवाई जारी रखता है, तो वह उसके कथित साइबर हमलों को लेकर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगा।

सरकारी मीडिया के अनुसार, किम यो जोंग ने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि अमेरिका की फेंकी हड्डी खाने वाला जंगली कुत्ता... दक्षिण कोरियाई समूह बेशर्मी से उत्तर कोरिया पर कौन से प्रतिबंध लगाएगा। क्या तमाशा है।’’ उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति यून सुक योल ‘‘बेवकूफ’’ हैं और उनकी सरकार भी ‘‘बेवकूफों से भरी है, जो क्षेत्र में एक खतरानाक स्थिति पैदा कर रही है।’’

यो जोंग ने कहा कि जब यून के पूर्ववर्ती मून जे-इन सत्ता में थे, जिन्होंने उत्तर कोरिया के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश की थी, तब दक्षिण कोरिया ‘‘हमारे निशाने पर नहीं था।’’ इस टिप्पणी को दक्षिण कोरिया में यून विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने के संभावित प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

दक्षिण कोरिया ने पिछले महीने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों व मिसाइल कार्यक्रमों को अवैध रूप से वित्तीय मदद मुहैया कराने के संदेह में उत्तर कोरिया के 15 लोगों और 16 संगठनों पर प्रतिबंध लगाए थे। पिछले पांच साल में दक्षिण कोरिया द्वारा उत्तर कोरिया पर लगाया गया यह पहला एकतरफा प्रतिबंध था। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ये एक प्रतीकात्मक कदम है, क्योंकि दोनों देशों के बीच वित्तीय लेन-देन बेहद कम है।

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल