लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया ने परमाणु युद्ध की धमकी दी

By रुस्तम राणा | Updated: April 6, 2023 19:48 IST

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास तथा उन्नत अमेरिकी सैन्य हथियारों की तैनाती से कोरियाई प्रायद्वीप एक ‘ऐसे बारूद की ढेर में तब्दील हो गया है जिसमें कभी भी विस्फोट हो सकता है।’

Open in App
ठळक मुद्देयूएस और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया ने आक्रामक कार्रवाई के साथ जवाब देने को कहाकहा- यूएस-साउथ कोरिया के सैन्य अभ्यास ने परमाणु युद्ध के कगार पर तनाव पैदा किया

सियोल: उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर परमाणु युद्ध की धमकी दी है। नॉर्थ कोरिया ने स्थानी मीडिया केसीएनए के हवाले से कहा कि यूएस-साउथ कोरिया के सैन्य अभ्यास ने परमाणु युद्ध के कगार पर तनाव पैदा कर दिया है। उत्तर कोरिया ने आक्रामक कार्रवाई के साथ जवाब देने को कहा है। 

इस बीच उत्तर कोरिया के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के विशेष प्रतिनिधि उसके (उत्तर कोरिया के) बढ़ते परमाणु खतरे पर सहयोगियों के साथ वार्ता के लिए सोल (दक्षिण कोरिया की राजधानी) पहुंचे हैं। 

उत्तर कोरिया के बयान से एक दिन पहले ही अमेरिका ने कोरियाई प्राय:द्वीप में संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए परमाणु सक्षम बी 52 बम वर्षक भेजे हैं जो उत्तर कोरिया के विरूद्ध उन दोनों का नवीनतम शक्ति प्रदर्शन है। 

उत्तर कोरिया इसे आक्रमण का अभ्यास मानता है। हाल के सप्ताह में उनके बीच शत्रुता बढ़ गयी है क्योंकि अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास तथा उत्तर कोरिया द्वारा अपने हथियारों की जोर आजमाइश तेज हो गयी है। 

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास तथा उन्नत अमेरिकी सैन्य हथियारों की तैनाती से कोरियाई प्रायद्वीप एक ‘ऐसे बारूद की ढेर में तब्दील हो गया है जिसमें कभी भी विस्फोट हो सकता है।’’ 

समाचार समिति ने एक विशेषज्ञ के हवाले से कहा, ‘‘अमेरिका के नेतृत्व में युद्ध प्रशंसकों की भड़काऊ सैन्य कार्रवाई सहिष्णुता की सीमा पार कर गयी है। यह हकीकत, (उत्तर कोरिया की) सैन्य क्षमता से स्पष्ट जवाब की बाट जोह रही है।’’

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."