लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 11:25 IST

Open in App

सियोल, 15 सितंबर (एपी) दक्षिण कोरिया की सेना ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट पर एक दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इससे दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने छह महीनों में पहली बार एक नयी मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया था।

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में कहा कि मध्य उत्तर कोरिया में एक स्थान से दागी गयीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें बुधवार दोपहर को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर समुद्र की ओर गयीं।

बयान में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खुफिया प्राधिकारी उत्तर कोरिया के प्रक्षेपणों के बारे में और अधिक जानकारियां जुटा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई विरोधी निगरानी व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।

जापान के तटरक्षक बल ने पुष्टि की कि दोनों मिसाइलें जापान और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच समुद्र में गिरीं। किसी भी जहाज या विमान को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइलों का प्रक्षेपण फिर से शुरू करने का मकसद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर परमाणु वार्ता को लेकर दबाव बनाना हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब