लाइव न्यूज़ :

किम के सत्ता में 10 वर्ष पूरे होने पर उत्तर कोरिया ने बुलायी अहम बैठक

By भाषा | Updated: December 28, 2021 09:20 IST

Open in App

सियोल, 28 दिसंबर (एपी) उत्तर कोरिया ने कोरोना वायरस महामारी और अमेरिका के साथ कूटनीतिक गतिरोध के बीच पिछली परियोजनाओं की समीक्षा करने और नयी नीतियों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को एक अहम राजनीतिक सम्मेलन की शुरुआत की।

आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने मंगलवार को बताया कि किम जोंग उन ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

खबर में बताया गया है कि बैठक में इस साल प्रमुख नीतियों की समीक्षा की जाएगी और समाजवादी निर्माण के विकास के नए दौर में जीत के अगले चरण की शुरुआत के लिए रणनीतिक और सामरिक नीतियों पर फैसला लिया जाएगा।

पूर्ण बैठक उत्तर कोरिया में सर्वोच्च स्तर की निर्णय निर्धारण ईकाई होती है। किम अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों पर अपनी स्थिति या अपने देश के परमाणु कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए पूर्ण बैठकें करते थे।

अभी तक यह पता नहीं है कि यह बैठक कब तक चलेगी। इससे पहले 2019 में पूर्ण बैठक चार दिनों तक चली थी। यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब किम को सत्ता में रहते हुए 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल