लाइव न्यूज़ :

Nobel Prize literature 2023: नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2023 19:11 IST

Nobel Prize literature 2023: नोबेल पुरस्कार विजेताओं को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार ओस्लो में प्रदान किया जाता है।अन्य समारोह स्टॉकहोम में आयोजित किये जाते हैं। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा नौ अक्टूबर को की जाएगी।

Nobel Prize literature 2023: नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की। नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा नौ अक्टूबर को की जाएगी।

जॉन फॉसे को “उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया है, जो अनकही को आवाज देते हैं”। स्वीडिश अकादमी ने यह जानकारी दी। अकादमी के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने बृहस्पतिवार को स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की। स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत के तहत नोबेल पुरस्कारों में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

दिसंबर में आयोजित पुरस्कार समारोह में विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक और डिप्लोमा भी प्रदान किया जाएगा। पिछले साल फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नाक्स ने यह पुरस्कार जीता था। एर्नाक्स 119 नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेताओं में से सिर्फ 17वीं महिला थीं।

नोबेल पुरस्कार विजेताओं को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। उनकी इच्छा के अनुसार प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार ओस्लो में प्रदान किया जाता है, वहीं अन्य समारोह स्टॉकहोम में आयोजित किये जाते हैं।

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों मौंगी बावेंडी, लुई ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव को सूक्ष्म क्वांटम डॉट्स पर उनके काम के लिए देने की घोषणा की गई है। क्वांटम डॉट्स सूक्ष्म कण होते हैं जो बहुत चमकीले रंग का प्रकाश छोड़ सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा जगत में इमेजिंग में इनका इस्तेमाल किया जाता है।

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस बार उन तीन वैज्ञानिकों को देने की घोषणा की गई है, जिन्होंने सेकेंड के सबसे छोटे हिस्से में परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन की गतिविधियों का अध्ययन किया। उनके इस अनुसंधान से बीमारियों के निदान एवं बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है।

अमेरिका में ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के पियरे अगस्टीनी, जर्मनी में मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट ऑफ क्वांटम ऑप्टिक्स तथा लुडविग मैक्सिमिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिक के फेंरेस क्रौस और स्वीडन स्थित लुंड यूनिवर्सिटी की एने लुइलिये को भौतिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल