लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर : विदेश सचिव

By भाषा | Updated: November 4, 2020 23:37 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार नवंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका का संबंध इतना प्रगाढ़ है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते इससे संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा।

श्रृंगला ने कहा, ‘‘जहां तक अमेरिकी की बात है हमारे संबंध बहुत प्रगाढ़ है। हमारे ऐसे रिश्ते हैं जिसे हम समग्र वैश्विक रणनीतिक भागीदारी कहते हैं। दोनों देशों के बीच आपसी हितों वाले कई क्षेत्रों में सहयोग है। भारत को अमेरिका का लगातार समर्थन मिलता रहा है चाहे वहां किसी भी पार्टी का शासन हो। हमें उम्मीद है आगे भी ऐसा ही होगा। ’’

यूरोप के तीन देशों के दौरे के दौरान अंतिम चरण में विदेश सचिव श्रृंगला लंदन में हैं।

यूरोप में हमले की घटना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘संकट के इस समय में हम पूरी तरह यूरोप के साथ हैं। हमारा मानना है कि नस्लवाद और आतंकवाद के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साथ मिलकर काम करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे किसी सिरफिरे का हमला नहीं मानते। कुछ संगठन, समूह और कुछ देश हैं जो इनका समर्थन करते हैं। हमने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान देखे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि हमें पश्चिमी देशों को सिखाना होगा कि अल्पसंख्यकों के साथ किस तरह पेश आया जाए। यह उस देश का बयान है जिसने अपने यहां से अल्पसंख्यकों का सुनियोजित तौर पर सफाया कर दिया।’’

चीन के साथ गतिरोध के मुद्दे पर श्रृंगला ने कहा कि भारत अपनी क्षेत्रीय अखंडता को लेकर समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सीमा पर एकतरफा तरीके से यथास्थिति बदलने के चीन के प्रयास के कारण द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘एकतरफा तरीके से यथास्थिति बदलने के चीन के प्रयास के कारण हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको ध्यान रखना होगा कि सीमा को लेकर समान धारणा नहीं है, फिर भी आप बदलाव करना चाहते हैं तो इससे बृहद संबंधों पर असर पड़ता है। हम चिंतित हैं कि चीन ने यह कदम उठाया।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर