लाइव न्यूज़ :

नीता अंबानी सर्वसम्मति से दोबारा ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्या चुनी गईं

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 24, 2024 21:35 IST

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने एक बार फिर नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया है। वे सर्वसम्मति से दोबारा आईओसी की सदस्या चुन ली गई हैं। कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया और नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोट पड़े यानी पूरे 100 प्रतिशत।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने एक बार फिर नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया हैवे सर्वसम्मति से दोबारा आईओसी की सदस्या चुन ली गई हैंनीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोट पड़े यानी पूरे 100 प्रतिशत

पेरिस, 25 जुलाई 2024: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने एक बार फिर नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया है। वे सर्वसम्मति से दोबारा आईओसी की सदस्या चुन ली गई हैं। कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया और नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोट पड़े यानी पूरे 100 प्रतिशत। 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी पहली बार आईओसी सदस्या चुनी गई थी। वे रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। 

अपने पुनर्निर्वाचन पर नीता अंबानी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूँ। मैं प्रेसिडेंट बाख और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूँ। यह पुनर्निर्वाचन न केवल मेरे लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूँ और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए मैं तत्पर हूँ।"

बताते चलें कि नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल के इंतजार के बाद भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी। वर्ष 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका सफल आयोजन किया गया था। नीता अंबानी की लीडरशिप में ही पहली बार ओलंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया है। जो पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों व दर्शकों के लिए भारत से दूर एक घर की तरह है। 

टॅग्स :नीता अंबानीओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर हुआ सवाल, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; जानें पूरी वजह

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत