लाइव न्यूज़ :

तुर्की में अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 से संक्रमित नौ मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:51 IST

Open in App

अंकारा, 19 दिसम्बर (एपी) तुर्की के दक्षिणी क्षेत्र में एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से शनिवार को नौ लोगों की मौत हो गई। इस इकाई में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ ने बताया कि इस्तांबुल से दक्षिणपूर्व में लगभग 850 किलोमीटर दूर गज़ियान्तेप में निजी सांको विश्वविद्यालय अस्पताल की इकाई में आग लग गई। अस्पताल के एक बयान के अनुसार पीड़ितों की उम्र 56 से 85 वर्ष के बीच हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।

बयान में कहा गया है कि गहन चिकित्सा इकाई के 14 अन्य मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। इस घटना की जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने ट्वीट किया कि इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई।

गवर्नर कार्यालय ने बताया कि इकाई में तड़के चार बजकर 45 मिनट पर ऑक्सीजन उपकरण में विस्फोट हुआ और उस समय 19 मरीज मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल