लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया का लड़ाकू विमान लापता, बोको हराम ने किया हमले का दावा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 10:15 IST

जिहादी समूह बोको हराम ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसने विमान को मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देवायु सेना ने बताया कि यह विमान बुधवार को लड़ाकू अभियान के दौरान लापता हो गया था।वायु सेना ने शुक्रवार को कहा कि चालक दल के दो सदस्यों के साथ उड़ान भर रहा विमान शायद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

लागोस: नाइजीरियाई अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों की मदद के लिए एक अभियान पर गए वायु सेना के एक लड़ाकू विमान का कुछ दिनों पहले बोर्नो राज्य में संपर्क टूट गया था। जिहादी समूह बोको हराम ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसने विमान को मार गिराया था।

जिहादी गतिविधि पर नजर रखने वाले ‘साइट’ खुफिया समूह ने यह जानकारी दी। बोको हराम ने एक वीडियो जारी की है कि जिसमें एक विमान में हवा में विस्फोट होते हुए दिख रहा है।

इसमें एक व्यक्ति का शव भी दिखाया गया है जिसे बोको हराम ने विमान का पायलट बताया है। विमान पर लिखी नाइजीरिया वायु सेना की जानकारियां अल्फा-जेट के पंजीकरण नंबर से मिलती है।

वायु सेना ने बताया कि यह विमान बुधवार को लड़ाकू अभियान के दौरान लापता हो गया था। वायु सेना के प्रवक्ता एयर कोमोडोर एडवर्ड गाबवेट ने एक बयान में बताया कि अल्फा-जेट का बोर्नो राज्य में रडार से संपर्क टूट गया था।

वायु सेना ने शुक्रवार को कहा कि चालक दल के दो सदस्यों के साथ उड़ान भर रहा विमान शायद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान चल रहा है।  

टॅग्स :नाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNigeria Boat Capsize: योबे में नाव पलटी, 25 लोगों की मौत और 14 लापता

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

विश्वNigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

विश्वISIS ने नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का किया दावा, सेना ने किया इनकार

विश्वनाइजीरियाः माध्यमिक विद्यालय से डकैतों ने 25 लड़कियों का किया अपहरण, कर्मचारी की मौत और अन्य घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'