लाइव न्यूज़ :

Nigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2025 16:10 IST

Nigeria School Horror: सीएएन की नाइजर राज्य शाखा के प्रवक्ता डैनियल अटोरी ने बताया कि हमलावरों ने 215 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बंधक बना लिया।

Open in App
ठळक मुद्देNigeria School Horror: लड़के और लड़कियां शामिल हैं और उनकी उम्र 10 से 18 साल के बीच है। Nigeria School Horror: अग्वारा स्थानीय सरकार के पापिरी समुदाय में स्थित एक कैथोलिक संस्थान है।Nigeria School Horror: संख्या में बदलाव किया गया। योहाना ने शुक्रवार को स्कूल का दौरा किया था।

अबुजाः नाइजीरिया के नाइजर में बंदूकधारियों ने एक कैथोलिक संस्थान पर शुक्रवार को हमला कर 303 स्कूली छात्रों और 12 अध्यापकों का अपहरण कर लिया। देश के ‘क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया’ (सीएएन) ने यह जानकारी दी। सीएएन ने पहले बताया था कि 215 छात्रों का अपहरण किया गया है। सीएएन की नाइजर राज्य शाखा के अध्यक्ष ‘मोस्ट रेवरेंड’ बुलुस दाऊवा योहाना के अनुसार, ‘‘सत्यापन प्रक्रिया और अंतिम गणना के बाद’’ संख्या में बदलाव किया गया। योहाना ने शुक्रवार को स्कूल का दौरा किया था।

उन्होंने बताया कि हमले के दौरान 88 अन्य छात्रों को ‘‘भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया गया।’’ इनमें लड़के और लड़कियां शामिल हैं और उनकी उम्र 10 से 18 साल के बीच है। हमला और अपहरण की यह घटना ‘सेंट मैरीज स्कूल’ में हुई, जो अग्वारा स्थानीय सरकार के पापिरी समुदाय में स्थित एक कैथोलिक संस्थान है।

नाइजर राज्य पुलिस कमान ने कहा कि अपहरण की घटना तड़के हुई और उसके बाद से इलाके में सेना एवं सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। उसने बताया कि सेंट मैरीज एक माध्यमिक विद्यालय है। उपग्रह से ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि स्कूल परिसर एक निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा हुआ है और इसमें 50 से अधिक कक्षाएं और छात्रावास हैं।

यह येल्वा और मोक्वा कस्बों को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क के पास स्थित है। स्थानीय निवासी दाउदा चेकुला (62) ने बताया कि अपहृत स्कूली बच्चों में उनके चार पोते-पोतियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र सात से 10 साल के बीच है। नाइजर राज्य सरकार के सचिव द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व में दी गई खुफिया चेतावनी के बावजूद यह अपहरण हुआ।

बयान में कहा गया, ‘‘सेंट मैरीज स्कूल ने राज्य सरकार को सूचित किए बिना या उसकी मंजूरी लिए बिना ही शैक्षणिक गतिविधियां पुनः शुरू कर दीं, जिससे विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अनावश्यक जोखिम का सामना करना पड़ा।’’ अभी तक किसी भी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

योहाना ने राज्य सरकार के इस दावे को झूठा बताया कि नाइजर राज्य के इस क्षेत्र के विद्यालयों को सुरक्षा खतरों के कारण अस्थायी रूप से बंद करने का निर्देश दिए जाने के बावजूद स्कूल को खोला गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कोई परिपत्र नहीं मिला। यह दोष मढ़ने का एक तरीका हो सकता है।’’ कोंटागोरा के कैथोलिक धर्मप्रदेश ने एक बयान में कहा कि हमले के दौरान एक सुरक्षा कर्मचारी को गोली लगी।

इस बीच, प्राधिकारियों ने संघर्षग्रस्त उत्तरी राज्यों में स्थित देश के 47 संघीय कॉलेज को बंद कर दिया। इससे कुछ दिन पहले ही पापिरी से लगभग 170 किलोमीटर दूर मागा में सोमवार को एक स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया था।

टॅग्स :NigerNigeria
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNigeria Boat Capsize: योबे में नाव पलटी, 25 लोगों की मौत और 14 लापता

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

विश्वISIS ने नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का किया दावा, सेना ने किया इनकार

विश्वनाइजीरियाः माध्यमिक विद्यालय से डकैतों ने 25 लड़कियों का किया अपहरण, कर्मचारी की मौत और अन्य घायल

विश्वदुनिया की बड़ी खबरः  युगांडा में राजमार्ग पर कई वाहनों में टक्कर, 63 की मौत, नाइजीरिया में गैसोलीन से भरे ट्रक में विस्फोट, 31 मरे और इथियोपिया में ट्रेन की टक्कर में 14 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा