लाइव न्यूज़ :

नाइजीरियाः पुल के नीचे बस, चालक ने नियंत्रण खोया, 22 एथलीटों की सड़क दुर्घटना में मौत, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 22:27 IST

गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और 30 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस कानो-जारिया एक्सप्रेसवे पर चिरोमावा पुल से नीचे गिर गई

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को हुई इस दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।एथलीटों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी राज्य ओगुन में नाइजीरियाई राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लिया था।दुर्घटना में जीवित बचे लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

अबुजाः नाइजीरिया के कानो राज्य में एक बस के पुल से नीचे गिरने से कम से कम 22 एथलीटों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। राज्य के गवर्नर ने यह जानकारी दी। गवर्नर ने बताया कि बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। शनिवार को हुई इस दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

इन एथलीटों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी राज्य ओगुन में नाइजीरियाई राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लिया था। कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और 30 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस कानो-जारिया एक्सप्रेसवे पर चिरोमावा पुल से नीचे गिर गई।

दुर्घटना में जीवित बचे लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यूसुफ ने बताया कि कोच और खेल अधिकारियों के साथ बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में कानो का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हर दो वर्ष में आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में देश के 35 राज्यों के एथलीट भाग लेते हैं।

गवर्नर ने सोमवार को राज्य के लिए शोक दिवस घोषित किया है। कानो के डिप्टी गवर्नर अमीनू ग्वारजो ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सहायता के रूप में एक मिलियन नाइरा (लगभग 630 अमेरिकी डॉलर) और खाद्य आपूर्ति दी जाएगी।

टॅग्स :नाइजीरियासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल