लाइव न्यूज़ :

Nigeria: मैनिन्जाइटिस रोग से 151 लोगों की मौत?, नाइजीरिया में तेजी से फैल रहा, बच्चे सबसे अधिक प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2025 13:53 IST

Nigeria: नाइजीरिया रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने इस सप्ताह कहा कि अक्टूबर में पहली बार बीमारी सामने आई और नाइजीरिया के 36 राज्यों में से 23 में यह फैल गई है। इस रोग से लगभग आधी यानी 74 मौत इस वर्ष दर्ज की गईं।

Open in App
ठळक मुद्देमौतें मुख्य रूप से संक्रमित लोगों के समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं पहुंचने या देरी से पहुंचने के कारण हुई हैं। वर्तमान में इस प्रकोप ने अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश को प्रभावित किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा जारी अमेरिकी सहायता में कटौती के आदेश से जूझ रहा है, जिसका असर कई देशों पर पड़ा है।

अबुजाः नाइजीरिया में तेजी से फैल रहे मैनिन्जाइटिस रोग से अब तक 151 लोगों की मौत हो गई और इस बीमारी के प्रकोप पर काबू पाने के लिए वहां के स्वास्थ्य अधिकारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस बीमारी से मारे गए अधिकतर लोग उत्तरी क्षेत्र के दूरदराज के हिस्सों के थे और इससे सबसे अधिक संख्या में बच्चे प्रभावित हुए हैं। नाइजीरिया रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने इस सप्ताह कहा कि अक्टूबर में पहली बार बीमारी सामने आई और नाइजीरिया के 36 राज्यों में से 23 में यह फैल गई है। इस रोग से लगभग आधी यानी 74 मौत इस वर्ष दर्ज की गईं।

एनसीडीसी के प्रवक्ता सानी दत्ती ने बताया कि इस बीमारी से होने वाली अधिकतर मौतें मुख्य रूप से संक्रमित लोगों के समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं पहुंचने या देरी से पहुंचने के कारण हुई हैं। वर्तमान में इस प्रकोप ने अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश को प्रभावित किया है। इस देश का स्वास्थ्य क्षेत्र वैसे भी फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा जारी अमेरिकी सहायता में कटौती के आदेश से जूझ रहा है, जिसका असर कई देशों पर पड़ा है।

टॅग्स :नाइजीरियाअमेरिकाHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा