लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रतिबंध सख्त करते हुए इस देश की प्रधानमंत्री ने रद्द कर दी अपनी ही शादी

By विनीत कुमार | Updated: January 23, 2022 10:19 IST

Coronavirus: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने देश में कोरोना संबंधी प्रतिबंध सख्त होने के बीच अपनी शादी रद्द कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने रद्द की अपनी शादी, न्यूज एजेंसी रॉयटर के हवाले से खबर।जैसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया था, हालांकि ये जल्द होने की अटकलें थीं।न्यूजीलैंड में ओमीक्रोन वेरिएंट ने बढ़ाई है चिंता, इसके बाद प्रतिबंधों को और सख्त किया गया है।

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के देश में बढ़ते मामलों के बीच अपनी शादी रद्द कर दी है। अर्डर्न ने पत्रकारों से कहा कि ओमीक्रोन वेरिएंट के कम्यूनिटी स्प्रेड को धीमा करने के लिए प्रतिबंध सख्त किए गए हैं। एक समय कोरोना से लड़ाई में सफलता के करीब पहुंच चुके न्यूजीलैंड में ओमीक्रोन वेरिएंट ने फिर चिंता बढ़ा दी है।

शादी समारोह के बाद ओमीक्रोन के कम्यूनिटी स्प्रेड की आशंका

न्यूजीलैंड प्रतिबंधों को सख्त करते हुए रविवार आधी रात से मास्क पहनने और सीमित संख्या में लोगों के एक साथ जमा होने जैसे नियम लागू कर रहा है। दरअसल न्यूजीलैंड में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने वाले 9 लोग ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मिले हैं, इसके बाद वायरस के सामुदायिक स्तर पर फैलाव की आशंका बढ़ी है।

रिपोर्ट के अनुसार हाल में एक परिवार नॉर्थ आईलैंड के ऑकलैंड में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद साउथ आईलैंड के नेल्सन पहुंचा था। इसके बाद परिवार और एक फ्लाइट अटेनडेंट कोवि़ड पॉजिटिव मिले हैं।

न्यूजीलैंड ने प्रतिबंधों को सख्त करते हुए मास्क पहनने पर जोर सहित कई घोषणाएं की हैं। इसके तहत बार और रेस्तरां और शादियों जैसे आयोजनों में 100 से अधिक लोग नहीं होंगे। अर्डर्न ने कहा कि यदि वेन्यू पर वैक्सीन पास का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है तो आयोजनों में 25 लोग ही शामिल होंगे।

शादी रद्द करने पर क्या बोलीं प्रधानमंत्री

अर्डर्न ने पत्रकारों से कहा, 'मेरी शादी आगे नहीं होने जा रही है।' साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की स्थिति में फंसने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए खेद है। अर्डर्न ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया था, लेकिन अटकलें थी कि यह जल्द होने वाली है।

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि लंबे समय से उनके साथी और टीवी एंकर क्लार्क गेफोर्ड से अपनी शादी को रद्द करने को लेकर वे कैसा महसूस कर रही हैं, अर्डर्न ने कहा- 'जीवन ऐसा ही है।'

उन्होंने कहा, 'मैं इससे अलग नहीं हूं। मैं यह कहने की हिम्मत करती हूं, हजारों अन्य न्यूजीलैंड के लोगों ने महामारी से बहुत अधिक विनाशकारी प्रभाव महसूस किए हैं। सबसे अधिक परेशानी किसी प्रियजन के साथ नहीं रह सकना भी है, खासकर जब वे गंभीर रूप से बीमार होते हैं।'

बता दें कि न्यूजीलैंड ने मार्च 2020 से ही अपनी सीमाओं को बंद रखा है और कुछ अपवादों के मामलों में ही देश में यात्रा की इजाजत दी जा रही है। न्यूजीलैंड में 12 की उम्र से अधिक के 94 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। वहीं बूस्टर डोज की पात्रता रखने वाली आबादी में से 56 प्रतिशत को ये लगाया जा चुका है।

टॅग्स :Jacinda Ardernओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!