लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंडः मस्जिदों में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की हुई पहचान, हमले से पहले किया फेसबुक लाइव 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 15, 2019 17:15 IST

न्यूजीलैंड पुलिस ने गोलीबारी के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला है। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आरोपी ने 74 पृष्ठीय प्रवासी विरोधी घोषणापत्र छोड़ा है जिसमें उसने यह बताया है कि वह कौन है और उसने हमले को क्यों अंजाम दिया।

Open in App

न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को गोलीबारी में 40 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय किया है। ये विस्फोटक संदिग्ध वाहनों में जुड़े हुए थे। वहीं, मुख्य हमलावर की पहचान कर ली गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले का मुख्य आरोपी 28 वर्षीय ब्रेंटन टैरंट है, जोकि ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुआ। उसने हमला करने से पहले फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग की थी, जिसमें उसने कहा, 'चलो, पार्टी शुरू करते हैं।' बताया जा रहा है कि आरोपी ने 17 मिनट तक फेसबुक पर लाइव किया। 

न्यूजीलैंड पुलिस ने गोलीबारी के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला है। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आरोपी ने 74 पृष्ठीय प्रवासी विरोधी घोषणापत्र छोड़ा है जिसमें उसने यह बताया है कि वह कौन है और उसने हमले को क्यों अंजाम दिया।

आरोपी ने बताया कि वह न्यूजीलैंड हमले की साजिश रचने और इसके लिए प्रशिक्षण देने ही आया था। उसने कहा कि वह किसी संगठन का सदस्य नहीं है, लेकिन कई राष्ट्रवादी समूहों से उसने बातचीत की और उनकी ओर उसका झुकाव है। उसने अकेले ही इस हमले को अंजाम दिया और उसे किसी संगठन ने हमले का आदेश नहीं दिया था। उसने यह दर्शाने के लिए न्यूजीलैंड को चुना कि दुनिया का सबसे दूरदराज का हिस्सा भी ‘‘सामूहिक आव्रजन’’ से मुक्त नहीं है। 

इस बीच स्पष्ट रूप से हमलावर द्वारा ऑनलाइन लाइव जारी किए गए वीडियो में भयावह जानकारियां दिख रही हैं। बंदूकधारी मस्जिद में दो मिनट से अधिक समय रहा और गोलीबारी की। इसके बाद वह बाहर सड़क पर आया और वहां गोलियां चलाईं। वह एक अन्य रायफल लेने अपनी कार में आया और उसने दोबारा मस्जिद में गोलियां चलाई। बाहर आते समय उसने एक महिला पर गोलियां चलाईं। इसके बाद हमलावर अपने वाहन में बैठकर फरार हो गया। 

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में गोलीबारी की पहली घटना की खबर क्राइस्टचर्च के हेग्ले पार्क के पास डींस एवे में मौजूद मस्जिद से आई थी। नमाज के दौरान यह गोलीबारी हुई। इसके थोड़ी देर बाद इस क्षेत्र में मौजूद दूसरे मस्जिद में गोलीबारी हुई, जहां 10 लोगों की मौत हुई।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के आधार पर) 

टॅग्स :न्यूजीलैंड शूटिंग (न्यूजीलैंड मस्जिद में गोलीबारी)न्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल