लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड मस्जिद हमलाः वो 7 बड़े आतंकी हमले जिसने यूरोप को दहला दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2019 09:52 IST

न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की मस्जिद में शुक्रवार (15 मार्च) एक बंदूकधारी की गोलीबारी में  40 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। आइए जानते हैं मैनचेस्टर हमले से लेकर शार्ली एब्दो तक... हाल ही में हुए वो सात बड़े आतंकी हमले जिनसे दहल उठा यूरोप।

Open in App

न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की मस्जिद में शुक्रवार (15 मार्च) दोपहर की नमाज के दौरान एक बंदूकधारी की गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी कल क्राइस्टचर्च में होने वाले टेस्ट मैच के लिए यहां है। टीम के सदस्य गोलीबारी से सुरक्षित बच गए। ईएसपीएन क्रिकइंफो के रिपोर्टर मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि टीम के सदस्य मस्जिद से बच निकले। एक प्रत्यक्षदर्शी ने ‘रेडियो न्यूजीलैंड’ को बताया कि उसने गोलीबारी सुनी और चार लोग जमीन पर पड़े थे और ‘‘हर तरफ खून’’ था। यह हमले के आतंकी घटना होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा ने कहा कि आज एक काला दिन है। ये हिंसा की एक अप्रत्याशित घटना है। इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया है। आइए जानते हैं, हाल ही में हुए वो सात बड़े आतंकी हमले जिनसे दहल उठा यूरोप।

मैनचेस्टर हमलाः मई 2017

22 मई को मैनचेस्टर एरेना के एक म्यूजिक कंसर्ट में फिदायीन हमलावर सलमान अबेदी ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया था। इस धमाके में हमलावर समेत 22 लोग मारे गए थे और 64 लोग घायल हुए थे।

पेरिस हमलाः अप्रैल 2017 

21 अप्रैल को पेरिस में एक आतंकवादी ने एक पुलिस बस पर हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो थे। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी। फ़्रांस में ये हमला राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के मतदान से ठीक पहले हुआ था।

ब्रिटेन संसद हमलाः 2017

22 मार्च लंदन में बुधवार दोपहर ब्रिटेन की संसद के बाहर हुई आतंकी घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी और हमलावर भी शामिल था।

मैड्रिड ट्रेन धमाकाः 2004

11 मार्च 2014 को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में इस्लामिक चरमपंथियों ने कई ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट किया था। इस हमले में 191 लोग मारे गए थे जबकि 1800 से ऊपर लोग घायल हुए थे। अलकायदा से जुड़े मोरक्को के एक इस्लामी ग्रुप ने लोकल ट्रेनों में 13 जगहों पर विस्फोटक सामग्री रख दी थी। सुबह दस बजे जब लोग ऑफिस के लिए जा रहे थे तभी बम धमाके हुए। मैड्रिड हमले के तीन हफ्ते बाद इसे अंजाम देने वाले सात लोगों ने पुलिस द्वारा घेरे जाने पर खुद को बम उड़ा लिया था।

पेरिस हमलाः 2015

16 नवंबर, 2015 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में कई जगह हुए आतंकी हमलो में 129 से ज्यादा लोग मारे गए थे। गोलीबारी और धमाकों में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इसके बाद फ्रांस की सीमा सील कर कर दी गई थी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद इसे फ्रांस पर हुआ सबसे बड़ा हमला बताया गया था।

नीस हमलाः 2016

फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रीय दिवस 'बास्तील डे' पर आतिशबाजी देखने के लिए पहुंची भीड़ पर एक लॉरी के हमले में 84 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मोहम्मद लावेइज बूहलल नाम के हमलावर ने ट्रक को भीड़ में दौड़ा दिया। करीब लगभग दो किलोमीटर तक ट्रक दौड़ाता रहा जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी।

शार्ली एब्दो हमलाः 2015

7 जनवरी, 2015 को फ्रांस की मशहूर व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो पर आतंकवादी हमला हुआ था। इसमें 17 लोग मारे गए जिनमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे। उस समय कहा गया था कि हमलावर मैगजीन में छपे पैगंबर मुहम्मद के कार्टून से नाराज थे। पत्रिका काफी समय अपने कथित 'इस्लाम विरोधी' कंटेंट की वजह से कट्टरपंथियों के निशाने पर थी। इस हमले में पत्रिका के एडिटर सहित नौ पत्रकारों की भी मौत हुई थी।

टॅग्स :न्यूजीलैंड शूटिंग (न्यूजीलैंड मस्जिद में गोलीबारी)न्यूज़ीलैंडब्रिटेनफ़्रांसआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल