लाइव न्यूज़ :

आरएनए आधारित नई थेरेपी चूहों को कोरोना वायरस और उसके दूसरे स्वरूपों से बचाने मे कारगर : अध्ययन

By भाषा | Updated: November 11, 2021 14:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 नवंबर अनुसंधानकर्ताओं ने ऐसे आरएनए (राइबो न्यूक्लिक एसिड) अणु की पहचान की है जो शरीर की वायरस रोधी शुरुआती रक्षा प्रणाली को प्रेरित करता है, और चूहों को कोविड-19 बीमारी के लिए जिम्मेदार वायरस सार्स-सीओवी-2 के कई स्वरूपों से बचा सकता है।

अध्ययन उन लोगों में कोविड-19 के नये उपचारों का मार्ग खुल सकता है जिनका प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर है और उन विकासशील देशों के लिए किफायती थेरेपी उपलब्ध करा सकता है जिनकी टीके तक पहुंच कम है।

सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ शुरुआती शारीरिक रक्षा प्रणाली - एंटीबॉडी और टी कोशिकाओं की भागीदारी से पहले - आरआईजी-1 जैसे रिसेप्टर अणुओं पर निर्भर होता है जो वायरस की आनुवंशिक सामग्री को पहचानते हैं और टाइप1 इंटरफेरॉन्स जैसे प्रोटीन के संकेत उत्पन्न करने को प्रेरित करते हैं।

अमेरिका में ‘येल स्कूल ऑफ मेडिसिन’ के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ये इंटरफेरॉन प्रोटीन बनने को बढ़ावा देते हैं जो विषाणुओं की संख्या बढ़ाने वाले वायरस के प्रजनन को रोक सकते हैं और संक्रमण से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा कोशिकाओं को बनााने को प्रोत्साहित कर सकते हैं।

कई अध्ययनों में सुझाया गया है कि इंटरफेरॉन का जल्दी और मजबूत तरीके से बनना कोविड-19 से बचाता है, जबकि देरी से उत्पादन गंभीर बीमारी से जुड़ा है।

यह अध्ययन ‘जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल मेडिसन’ में बुधवार को प्रकाशित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं