लाइव न्यूज़ :

New Orleans: 10 की मौत और 30 घायल?, लोगों को कार से कुचला और अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस ने संदिग्ध को मुठभेड़ में मार गिराया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 1, 2025 20:47 IST

New Orleans:न्यू ओर्लियंस में कैनाल एवं बॉर्बन स्ट्रीट नामक मार्ग पर बुधवार को एक कार के भीड़ में घुसने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देन्यू ओर्लियंस की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे ‘‘आतंकी हमला’’ करार दिया।पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस कृत्य को स्पष्ट रूप से जानबूझकर अंजाम दिया गया।पुलिस अधिकारी शुगर बाउल में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।

New Orleans: अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में लोगों को कार से कुचलने और गोलीबारी करने का संदिग्ध पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी। कुछ अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे जांच का विवरण देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। न्यू ओर्लियंस में कैनाल एवं बॉर्बन स्ट्रीट नामक मार्ग पर बुधवार को एक कार के भीड़ में घुसने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

  

यह घटना न्यू ओर्लियंस में नए साल के जश्न के अंत में तड़के 3.15 बजे और शहर के कैसर सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑलस्टेट बाउल की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई, जिसमें हजारों लोगों की मौजूदगी की उम्मीद थी। न्यू ओर्लियंस की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे ‘‘आतंकी हमला’’ करार दिया।

 

शहर के पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस कृत्य को स्पष्ट रूप से जानबूझकर अंजाम दिया गया। संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के प्रभारी सहायक ने हालांकि कहा कि यह ‘‘कोई आतंकवादी घटना नहीं है।’’ एफबीआई के न्यू ओर्लियंस फील्ड कार्यालय के प्रभारी सहायक विशेष एजेंट एलेथिया डंकन ने कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर कम से कम एक संदिग्ध तात्कालिक विस्फोटक उपकरण को लेकर जांच कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त ऐनी किर्कपैट्रिक ने कहा कि पुलिस अधिकारी शुगर बाउल में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल हुए दो पुलिस अधिकारियों की हालत स्थिर है। शहर के आपातकालीन विभाग ‘नोला रेडी’ ने कहा कि घायलों को पांच स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को इस हमले के बारे में जानकारी दे दी गई है। न्याय विभाग ने कहा कि अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड को भी हमले के बारे में जानकारी दी गई है।

टॅग्स :अमेरिकाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल